ममता बनर्जी की गैरमौजूदगी में उनके घर पर सीआईडी का पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण : कुणाल घोष

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर सीआईडी ने मंगलवार को लगभग दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष ने पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

कुणाल घोष ने आईएएनएस से कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीआईडी उस समय ममता बनर्जी के घर पहुंची, जब वह कोलकाता में मौजूद ही नहीं थी।

उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी इस समय दिल्ली दौरे पर हैं और उनके कार्यक्रम की जानकारी पहले से सार्वजनिक थी। जब तक ममता बनर्जी कोलकाता में अपने घर पर थीं, तब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन उनके दिल्ली जाने के बाद अचानक इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है।

कुणाल घोष ने कहा कि इसे प्रशासन का कोई साहसिक कदम नहीं कहा जा सकता। जब ममता बनर्जी घर पर ही नहीं हैं, तब उनके आवास पर इस तरह की गतिविधियां करना उचित नहीं है और इससे गलत संदेश जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि सीआईडी वहां क्या कर रही है। कुणाल घोष ने कहा कि जब जांच एजेंसियां उनके पास आई थीं, तब उन्होंने पूरा सहयोग किया था क्योंकि वह कानून का सम्मान करने वाली नागरिक हैं। लेकिन इस मामले में उन्हें लगता है कि जांच से ज्यादा डर और नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।

टीएमसी विधायक ने कहा कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा है मानो यह दिखाने की कोशिश हो कि देखिए, हम ममता बनर्जी के घर तक पुलिस भेज सकते हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इससे कुछ हासिल नहीं होगा, क्योंकि ‘ममता दीदी बंगाल की शेरनी हैं’ और इस तरह के कदमों से उन्हें डराया नहीं जा सकता।

कुणाल घोष ने बताया कि वह किसी अन्य काम से पिछले रात यहां आए थे और उसी सिलसिले में फॉलो-अप के लिए दोबारा पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें ममता बनर्जी के आवास पर सीआईडी के पहुंचने की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद उनके सामने दो विकल्प थे। या तो वह अपनी गाड़ी मोड़कर वापस चले जाते या फिर मौके पर आकर स्थिति का जायजा लेते। उन्होंने दूसरा विकल्प चुना और वहां पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

वीकेयू

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद फिर साथ दिखीं सोनिया और ममता, विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चाएं तेज

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता...

आंध्र प्रदेश: सीएम चंद्रबाबू नायडू 10 जून को दिल्ली में एनडीए सदस्यों की बैठक में होंगे शामिल

अमरावती, 9 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगियों की बैठक...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जो काम कभी ममता बनर्जी ने किया था, वही आज उनके साथ हो रहा है: अधीर रंजन चौधरी

मुर्शिदाबाद, 3 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता ऋतब्रत बनर्जी पर निशाना...

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने बीआरएस और भाजपा को उनके प्रदर्शन पर बहस करने की चुनौती दी

हैदराबाद, 8 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कहा कि वह पिछले 30 महीनों के दौरान अपनी सरकार के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत