बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने गुरुवार को राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को पत्र जारी कर ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

निर्देश में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य के प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों तक बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। वर्तमान में अधिकांश विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि शिक्षक अपने विद्यालयों के विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति पूरी तरह जवाबदेह रहें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें।

निदेशक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि सरकार द्वारा शिक्षकों की शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए जरूरी है कि शिक्षक अपनी पूरी ऊर्जा और समय विद्यालयी शिक्षा पर केंद्रित करें।

पत्र में कहा गया है कि कई मामलों में शिक्षकों के विद्यालय परिसर के भीतर अथवा अन्य स्थानों पर संचालित कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों से जुड़े होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। इससे उनके पदस्थापित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है और शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी सरकारी विद्यालय का शिक्षक विद्यालय परिसर या अन्य किसी स्थान पर संचालित कोचिंग, निजी ट्यूशन अथवा व्यावसायिक संस्थानों में शिक्षण कार्य न करे।

निदेशक ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई शिक्षक ऐसे कार्यों में संलिप्त पाया जाता है तो इसे शिक्षकों के लिए निर्धारित आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कठोर एवं अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग के इस निर्देश को सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एमएनपीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

11 से 15 जून ही नहीं, पूरे महीने दिखेगा आसमान में अद्भुत ‘प्लैनेट परेड’, जानें क्या है ‘एक्लिप्टिक’

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। जून का महीना इस बार खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास है। ग्रहों की 'प्लैनेट परेड' सिर्फ 11 से...

धातकीडीह तालाब के पास आग लगाने वाले सत्तार खान की इलाज के दौरान मौत

JAMSHEDPUR NEWS : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह तालाब के समीप गुरुवार दोपहर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले धातकीडीह ए ब्लॉक निवासी...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

विकसित भारत @2047 के संकल्प को पूरा करने में जनभागीदारी की अहम भूमिका : सतीश चंद्र दुबे

मोदी सरकार के 12 वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजी उपलब्धियों की गाथा जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के इतिहास में कई बड़े निर्माता हुए हैं, लेकिन कुछ नाम ऐसे हैं जो अपने काम की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत