राबड़ी आवास पर मनाया गया लालू यादव का जन्मदिन, तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने सरकार को घेरा

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के मौके पर पटना स्थित राबड़ी आवास पर जश्न का माहौल रहा। इस दौरान तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने लालू यादव को शुभकामनाएं देते हुए बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने रोजगार, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा वापस लेने के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

पटना में मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को लोगों से जुड़े मुद्दों पर काम करना चाहिए, लेकिन वह ध्यान भटकाने के लिए बंगला और सुरक्षा वापस ले रही है। यह मुद्दा अधिक समय तक नहीं चलने वाला है। नौजवान अधिकार मांगते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। रोजगार के मुद्दे पर सरकार फेल हो गई है। सरकार को बने हुए 6 महीने हो गए, लेकिन रोजगार के मुद्दे पर चुप्पी है। महिलाओं के बैंक खातों में 1 लाख 90 हजार रुपए कब जाएंगे? इसका जवाब देना चाहिए।

तेजस्वी यादव ने कहा कि ये लोग सिर्फ मुझे और पिता लालू प्रसाद यादव को गाली देने और जगहों के नाम बदलने का काम कर रहे हैं। ये हवा-हवाई बातें और हवा-हवाई काम करते हैं। मैंने सम्राट चौधरी को ‘चीप मिनिस्टर’ कह दिया तो भाजपाइयों को बहुत बुरा लगा। अगर कोई ‘चीप राजनीति’ करेगा तो उसे ‘चीप’ ही कहा जाएगा।

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी सेलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं, वह इलेक्टेड नहीं हैं। अगर वह मुख्यमंत्री बन गए हैं तो उन्हें अपनी सोच में कुछ बदलाव लाना चाहिए। आज प्रदेश में सभी लोग परेशान हैं। उनके पास कोई रोडमैप नहीं है, कोई विजन नहीं है। भाईचारे के प्रतीक और गरीबों के मसीहा लालू यादव का आज जन्मदिन है। बिहार के बुजुर्ग, बच्चे और जवान सभी उनके जीवन से प्रेरित हैं और उन्हें प्यार करते हैं। पूरे देश से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। हम भगवान से उनके स्वस्थ और दीर्घायु रहने की प्रार्थना करते हैं।

वहीं, मीसा भारती ने कहा कि मैं उनकी बेटी हूं, लेकिन राजद की कार्यकर्ता भी हूं। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि मेरी भी उम्र उन्हें लग जाए।

उन्होंने परिवार से सुरक्षा वापस लिए जाने पर कहा कि जब नई सरकार बनती है तो उसका काम सिर्फ घर खाली कराना और सुरक्षा वापस लेना नहीं होता। इतने समय से केंद्र में उनकी सरकार है और राज्य में भी उनकी सरकार है, लेकिन एक भी फैक्ट्री नहीं लगी। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार फेल है, लेकिन इस पर बात करने के बजाय उन्हें मंदिर और गाय की ज्यादा चिंता है। सुरक्षा घटाना और आवास खाली कराना सिर्फ ध्यान भटकाने का मुद्दा है।

एएमटी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल में टीएमसी में भगदड़ के बीच बाबुल सुप्रियो बोले, ‘डूबते जहाज को छोड़ना उचित नहीं’

कोलकाता, 11 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हालिया हार के बाद आंतरिक कलह और नेताओं के लगातार इस्तीफों से जूझ रही ममता...

मऊ में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ रेप, एक आरोपी गिरफ्तार: एएसपी अनूप कुमार

मऊ, 11 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में 9 जून को जंगल में मिली 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

विधायक सरयू राय ने मानगो पेयजल परियोजना पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट

= पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन, जलाशयों की स्थिति और लंबित योजनाओं पर अपर नगर आयुक्त से पूछे कई सवाल -कितने इलाके हैं जहां की जाती है...

छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक दिवस: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत