September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

आदित्यपुर में लालू के 79वें जन्मदिन पर 79 पाउंड का केक काटा, पुरेंद्र बोले- लालू व्यक्ति नहीं, विचारधारा हैं

आदित्यपुर में लालू के 79वें जन्मदिन पर 79 पाउंड का केक काटा, पुरेंद्र बोले- लालू व्यक्ति नहीं, विचारधारा हैं

गम्हरिया : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Prasad Yadav के 79वें जन्मदिन के अवसर पर लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश की ओर से सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश महासचिव राजद तथा लालू विचार केंद्र के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह ने किया। इस मौके पर 79 पाउंड का केक काटकर लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया।

केक कटते ही सभागार में मौजूद कार्यकर्ताओं ने “हैप्पी बर्थ डे टू यू लालू प्रसाद यादव” के गगनभेदी नारे लगाए। इससे पहले पुरेंद्र नारायण सिंह ने लालू प्रसाद यादव के चित्र पर तिलक लगाकर आरती उतारी और पूजा-अर्चना की। कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की एक सशक्त विचारधारा हैं। उन्होंने कहा कि लालू विचार केंद्र पूरे देश में आबादी के आधार पर सरकारी नौकरियों, निजी क्षेत्र और ठेकेदारी में आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू करेगा।

साथ ही ओबीसी वर्ग को आबादी के अनुपात में विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा में राजनीतिक आरक्षण देने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के उद्योगों में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने की राज्य सरकार की घोषणा को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद यादव के जीवन और राजनीतिक सफर पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पांच कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में भोजपुरी के युवा गायक राजेश रसिक यादव ने लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर आधारित दो नए गीत “जुग-जुग जिया ए माई के लाल” और “हैप्पी बर्थडे लालू चाचा के” प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। वहीं कार्यकर्ता “जुग-जुग जिय ए सरकार”, “फिर लालटेनीय जरी” और “लालू बिना चालू ई बिहार ना होई” जैसे गीतों पर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम को विकास प्रसाद, अर्जुन प्रसाद यादव, सिद्धनाथ सिंह यादव, देव प्रकाश, वीरेंद्र यादव, इंजीनियर अजीत कुमार यादव, यदुनंदन राम, उदित यादव, कमलेश कुमार यादव, एसडी प्रसाद, रामानंद भक्त, राजेश्वर पंडित, एसएन यादव, मनोज चौरसिया, गौरी यादव, राजेश रसिक यादव, उमाशंकर राम, अरविंद कुमार पप्पू, संध्या प्रधान, हरिबालक राम समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

समारोह को सफल बनाने में दिलीप मंडल, प्रमोद गुप्ता, आरके अनिल, संतोष कुमार सिंह, प्रभाष कुमार झा, अवधेश कुमार, मिथिलेश कुमार झा, भरत राम, अधिवक्ता संजय कुमार, विशाल राणा, विवेक राणा, शैलेंद्र सिंह, अजय यादव, राहुल यादव, नीतीश कुमार सिंह, शेखर कुमार, जयशंकर कुशवाहा, ओम प्रकाश, विनोद कुमार कुशवाहा, सिमरन मेहरा, रघुनाथ प्रसाद सिंह और संजय बेहरा सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading