भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा की समीक्षा करेंगे अमित शाह, त्रिपुरा दौरे पर घुसपैठ और तस्करी पर फोकस (लीड- 1)

अगरतला, 4 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का त्रिपुरा दौरा भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गुरुवार शाम शिलांग से अगरतला पहुंचे अमित शाह शुक्रवार को सीमा सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करेंगे।

इस दौरान वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों का आकलन करेंगे तथा घुसपैठ, सीमा पार अपराध, तस्करी और सीमा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक देबराय, राज्यसभा सदस्य राजिब भट्टाचार्जी, अगरतला नगर निगम के मेयर दीपक मजूमदार, मुख्य सचिव जेके सिन्हा, डीजीपी अनुराग समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने गृह मंत्री का स्वागत किया।

अधिकारियों के अनुसार, अमित शाह शुक्रवार को पहले पश्चिम त्रिपुरा जिले के कुछ सीमा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और जमीनी हालात का प्रत्यक्ष निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय में बीएसएफ, राज्य पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।

बैठक में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने, घुसपैठ रोकने, तस्करी पर लगाम लगाने और सीमा प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी। अधिकारियों का कहना है कि इस समीक्षा बैठक के बाद सीमा पर निगरानी और सतर्कता को और बढ़ाया जाएगा, साथ ही सीमा बाड़ के दोनों ओर स्थित आबादी वाले क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी।

गृह मंत्री अपने दौरे के दौरान सीमा क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा वह पौधरोपण कार्यक्रम और सैनिक सम्मेलन (सैनिक सम्मान समारोह) में भी हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही गृह मंत्री से अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा कर स्थिति की समीक्षा करने का आग्रह कर चुकी थी। केंद्र सरकार की स्मार्ट बॉर्डर परियोजना के तहत त्रिपुरा को भी आधुनिक तकनीक आधारित सुरक्षा प्रणाली का लाभ मिलेगा। इसके तहत ड्रोन, रडार, अत्याधुनिक निगरानी कैमरे और अन्य आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जाएगा। ऐसी व्यवस्था असम और पश्चिम बंगाल में भी लागू की जाएगी।

त्रिपुरा की बांग्लादेश के साथ 856 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है, और यह राज्य तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा हुआ है। यही कारण है कि यह क्षेत्र घुसपैठ, तस्करी, अवैध व्यापार और अन्य सीमा पार अपराधों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। करीब 21 किलोमीटर कठिन भूभाग को छोड़कर अधिकांश सीमा पर बाड़ लगाई जा चुकी है।

वीकेयू

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़े, विश्व पर्यावरण दिवस पर नेताओं की देशवासियों से अपील

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस...

विजू शाह : क्लास बंक कर स्टूडियो पहुंचा लड़का, बॉलीवुड का बना ‘सिंथेसाइजर किंग’

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। एक स्कूल जाने वाला बच्चा चुपके से क्लास बंक करके सीधे बॉम्बे के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में पहुंचा। वहां...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के साकची बाजार से सात दिनों से लापता अफरीन की तलाश तेज करने की मांग, जेवा खान ने एसएसपी से की अपील

जमशेदपुर: साकची बाजार से पिछले सात दिनों से लापता बच्ची अफरीन की सकुशल बरामदगी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जेवा खान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

पंजाब की कानून व्यवस्था चिंताजनक: सीएम नायब सैनी

चंडीगढ़, 31 मई (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर काम कर रही हैं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत