September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में गूंजा हरियाली का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में गूंजा हरियाली का संदेश

वन विभाग ने आयोजित किया ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’

पर्यावरण संरक्षण समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी : स्मिता पंकज

प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा निरंतर चलने वाली सामाजिक जिम्मेदारी

जलवायु परिवर्तन व पर्यावरणीय चुनौतियां पूरी दुनिया के सामने गंभीर संकट के रूप में उभर रही





जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज देशभर में पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली और जागरूकता फैलाने के मकसद से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

जमशेदपुर में भी इस मौके पर शुक्रवार 5 जून को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार के जमशेदपुर वन प्रमंडल द्वारा ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली अपनाने तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का आयोजन सोनारी स्थित वन भवन (साईं मंदिर के निकट) परिसर में किया गया, जहां वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पदयात्रा निकाली गई और आम नागरिकों को प्रकृति के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक स्मिता पंकज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छ और हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

ग्रीनाथॉन के दौरान पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को जलवायु परिवर्तन, वनों के संरक्षण, जैव विविधता के महत्व तथा बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियां पूरी दुनिया के सामने गंभीर संकट के रूप में उभर रही हैं, जिनसे निपटने के लिए सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस ग्रीनाथॉन ने शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

World Environment Day: पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए पूरे विश्व में 5 जून को मनाया जाता है World Environment Day वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। यह कई गैर-सरकारी संगठनों, व्यवसायों, सरकारी संस्थाओं द्वारा समर्थित है और पर्यावरण का समर्थन करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्राथमिक आउटरीच दिवस का प्रतिनिधित्व करता है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading