पश्चिम बंगाल में उद्योगों के आने से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: मौमिता बिस्वास मिश्रा

पूर्व बर्धमान, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री मौमिता विश्वास मिश्रा ने गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि एक समय था जब डर और राजनीति के कारण इंडस्ट्रीज को यहां से जाना पड़ा था, लेकिन अब भाजपा सरकार में लोगों का भरोसा बढ़ रहा है और जल्द ही इसका परिणाम भी देखने को मिलेगा।

मौमिता बिस्वास मिश्रा ने कहा कि अगर राज्य में उद्योग नहीं आएंगे तो युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिलेंगे। उनके मुताबिक, पिछले कई वर्षों में जिन उद्योगों ने यहां निवेश किया था, उनमें से कई को सिंडिकेट राज, दादागिरी और असुरक्षा के माहौल की वजह से राज्य छोड़ना पड़ा।

उन्होंने कहा कि अब हालात बदल रहे हैं और लोगों के बीच भरोसे का माहौल बन रहा है। उनका मानना है कि निवेशकों को सुरक्षित माहौल मिलेगा तो वे पश्चिम बंगाल में निवेश करने के लिए आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि उद्योगों के आने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और उन्हें काम की तलाश में दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने उद्योगों के पलायन का जिक्र करते हुए कहा कि पहले कई बड़ी कंपनियों ने यहां निवेश की इच्छा जताई थी, लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक परिस्थितियों के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी वजह से कई उद्योग राज्य से बाहर चले गए। उन्होंने कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर आम लोगों और युवाओं पर पड़ा, जिन्हें रोजगार के लिए अपने घर-परिवार से दूर जाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसा माहौल तैयार करना है जहां राज्य के बेटे-बेटियां अपने ही घर के पास रोजगार पा सकें। इससे न केवल रोजगार बढ़ेगा बल्कि लोगों का पलायन भी कम होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर उद्योग और कृषि दोनों का संतुलित विकास हो, तो पश्चिम बंगाल आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बन सकता है।

मौमिता बिस्वास मिश्रा के मुताबिक, राज्य में निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल बनाना सबसे जरूरी है। तभी नए उद्योग आएंगे और युवाओं के लिए बेहतर भविष्य के अवसर तैयार होंगे।

डीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास का भाई जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास के भाई स्वरूप बिस्वास को गुरुवार रात कोलकाता पुलिस ने हिरासत में...

कर्नाटक: मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने 13 मंत्रियों को विभाग बांटे, वित्त मंत्रालय अपने पास रखा

बेंगलुरु, 5 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार रात अपने मंत्रिमंडल के 13 सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहा, छह मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहने से छह मजदूरों की मौत की सूचना है। पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन राहत कार्य में जुटे हैं।

एसबीआई एटीएम सुरक्षा कर्मियों का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, नौकरी से हटाने और धमकी देने का आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विभिन्न एसबीआई एटीएम में वर्षों से कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सुरक्षा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत