जमशेदपुर में साकची हावड़ा ब्रिज के पास अनियंत्रित हाईवा डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। फ्लाई ऐश लदा एक हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे टावर पोल से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गया।

दुर्घटना में हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक समेत किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा गोलमुरी से साकची की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक सामने आई एक कार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ दिया।

वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और हाईवा अनियंत्रित हो गया। इसके बाद वह पहले टावर पोल से टकराया और फिर डिवाइडर पर चढ़कर रुक गया।

घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई, जिससे यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी, ताकि यातायात व्यवस्था जल्द सामान्य हो सके। प्रारंभिक जांच में कार को बचाने के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ने को हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु में आरटीई के तहत 25 हजार बच्चों का हुआ एडमिशन, सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से फीस विवरण मांगा

चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए 24,868 छात्रों के प्रवेश की...

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

हजारीबाग में पांच दिन पहले लापता हुए भाई-बहन के शव मिले, हत्या की आशंका, जांच के लिए एसआईटी गठित

हजारीबाग, 1 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र से पांच दिन पहले लापता हुए सगे भाई-बहन के शव अलग-अलग स्थानों...

बिहार: नालंदा पुलिस ने किया अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

नालंदा, 30 मई (आईएएनएस)। नालंदा पुलिस ने गाड़ियों की चोरी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत