जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में श्री श्याम दरबार के मुख्य द्वार पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित तोरण द्वार के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। उन्होंने नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि तोरण द्वार के निर्माण की पहल मारवाड़ी और गुजराती समाज ने संयुक्त रूप से की है। उन्होंने इसे सामाजिक एकजुटता और धार्मिक आस्था का अनुकरणीय उदाहरण बताया।

कार्यक्रम में मौजूद श्याम प्रेमियों ने तोरण द्वार के निर्माण को श्री श्याम भक्तों के लिए महत्वपूर्ण और स्वागतयोग्य पहल बताया। श्रद्धालुओं ने कहा कि भव्य तोरण द्वार से श्री श्याम दरबार की सुंदरता और भव्यता बढ़ेगी।
इसके साथ ही मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के लिए और अधिक आकर्षण का केंद्र बनेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री श्याम प्रभु के जयकारे लगाए और निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई।
कार्यक्रम में बाबूलाल सोनथालिया, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल, सुरेश आगीवाल, अशोक गोयल, आकाश शाह, कुंज बिहारी नागेलिया, श्याम सुंदर नागेलिया, महावीर नागेलिया, अरुण बांकरवाल, मनोज चेटानी, राकेश अग्रवाल, लाला मूनका, अंकुश जैनपुरिया, सुशील रामरैका, अशोक संघी, किशन संघी, मुकेश अग्रवाल, अशोक नरैड़ी, प्रभाष मूनका, पंकज अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता और सत्यनारायण नरैड़ी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।