अमित शाह आज कच्छ सीमा का करेंगे दौरा, दलदली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा

भुज, 29 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन सीमावर्ती जिले कच्छ में रहेंगे। इस दौरान वह भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात करेंगे।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह दिन की शुरुआत बॉर्डर आउटपोस्ट जी-7 के उद्घाटन से करेंगे। इसके बाद वह बीएसएफ जवानों से बातचीत भी करेंगे।

यह कार्यक्रम भुज के पास स्थित जी-7 बॉर्डर पोस्ट पर आयोजित किया जाएगा। दौरे के दौरान अमित शाह के बीएसएफ द्वारा आयोजित ‘प्रहरी सम्मेलन’ में शामिल होने की भी संभावना है।

दोपहर में गृह मंत्री ओपी टावर-1170 के कंट्रोल रूम का दौरा करेंगे, जहां वह संवेदनशील सीमा क्षेत्र में तैनात निगरानी और मॉनिटरिंग सिस्टम की समीक्षा करेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, अमित शाह पीटीजेड सर्विलांस कैमरों की लाइव फीड भी देखेंगे। इन कैमरों का इस्तेमाल कच्छ के दलदली और कठिन इलाकों में सीमा की निगरानी के लिए किया जाता है।

इसके बाद गृह मंत्री हरामी नाला क्षेत्र का दौरा करेंगे। यहां वह क्रीक इलाके में बोट विजिट करेंगे और जेट्टी प्वाइंट पर पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

हरामी नाला गुजरात के रण के कच्छ में सर क्रीक के पास स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा का अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। उथले जलमार्ग, दलदली भूभाग और जटिल क्रीक नेटवर्क के कारण यह इलाका सुरक्षा की दृष्टि से काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। यहां घुसपैठ, तस्करी और संदिग्ध नौकाओं की आवाजाही का खतरा लगातार बना रहता है।

इसके बाद अमित शाह शाम 3 बजे बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय में सीमा से जुड़े मुद्दों पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियों के अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

अमित शाह का भुज दौरा उनके बहुराज्यीय सीमा दौरे का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत उन्होंने इसी सप्ताह की थी। इस दौरे में राजस्थान, गुजरात, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। दौरे का उद्देश्य सीमा सुरक्षा तैयारियों, निगरानी ढांचे और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय की समीक्षा करना है।

इससे पहले सप्ताह में अमित शाह ने राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया था, जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बेहतर समन्वय और सतर्कता पर जोर दिया था।

एएमटीवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पिछले 4 दिनों में करीब 1.80 करोड़ एलपीजी सिलेंडर किए गए वितरित, देश भर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: सरकार

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता...

ट्विशा शर्मा मामला: जिस अदालत में सुनाती थीं फैसले, उसी में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की पेशी

भोपाल, 29 मई (आईएएनएस)। पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह शुक्रवार को भोपाल जिला अदालत में दो साल से अधिक समय पहले की तुलना में...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के वाटर पार्क में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती से मारपीट,चार युवक पकड़े गए

जमशेदपुर । बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित निक्को पार्क के वाटर पार्क में बुधवार को एक युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना से...

बेटे को उपमंत्री का दर्जा मिलने से आनंद मोहन नाखुश! जदयू नेतृत्व पर उठाए सवाल

पटना, 28 मई (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन ने एक बार फिर जनता दल (यूनाइटेड) के नेतृत्व पर सार्वजनिक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत