September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार और राष्ट्रसेवा पर जोर

जमशेदपुर में कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार और राष्ट्रसेवा पर जोर

कांग्रेस सेवा दल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक गौरवशाली विरासत : बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला मुख्य संगठक राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक गौरवशाली विरासत है। इसका गठन देश में अनुशासित कार्यकर्ताओं की टोली तैयार करने और कांग्रेस संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि सेवा दल ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक सामाजिक, राजनीतिक और राष्ट्रीय कार्यों में अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस सेवा दल की स्थापना वर्ष 1923 में “हिंदुस्तानी सेवा दल” के रूप में स्वतंत्रता सेनानी डॉ. एन. एस. हार्डिकर द्वारा कर्नाटक के हुबली में की गई थी। बाद में यह संगठन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़कर “कांग्रेस सेवा दल” के नाम से जाना जाने लगा।

प्रदेश मुख्य संगठक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि सेवा दल के विस्तार में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और सुभाष चंद्र बोस जैसे राष्ट्रीय नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इन नेताओं के मार्गदर्शन में सेवा दल अनुशासित जनसंगठन के रूप में विकसित हुआ।

जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि सेवा दल का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, सामाजिक सेवा और जनकल्याण को बढ़ावा देना है। संगठन युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण समाज को जोड़कर लोकतांत्रिक मूल्यों एवं अहिंसा का संदेश फैलाने का कार्य करता है।

मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कहा कि सेवा दल बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सेवा दल सामाजिक समरसता, सांप्रदायिक सौहार्द और संविधान संरक्षण के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि सेवा दल देशभर में सेवा, अनुशासन और जनहित के कार्यों को लेकर सक्रिय है। वहीं जिला प्रभारी शशिभूषण राय ने कहा कि सेवा दल स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण और जनसेवा में निरंतर योगदान दे रहा है।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष (संगठन) संजय सिंह आजाद ने किया। इस दौरान जिला सेवादल कांग्रेस के उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, 14 प्रखंड अध्यक्षों और चार मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सेवादल मुख्य संगठक नवीन कुमार सिंह, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, जिला प्रभारी शशिभूषण राय, जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह और जिला उपाध्यक्ष (संगठन) संजय सिंह आजाद उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading