August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में 18 से 20 सितंबर तक श्री गौ कृपा कथा महोत्सव, ग्वाल संतश्री गोपालानंद सरस्वती करेंगे कथा

जमशेदपुर में 18 से 20 सितंबर तक श्री गौ कृपा कथा महोत्सव, ग्वाल संतश्री गोपालानंद सरस्वती करेंगे कथा

जमशेदपुर: गौ माता की आध्यात्मिक, सामाजिक और सेवा परंपरा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जमशेदपुर में तीन दिवसीय ‘श्री गौ कृपा कथा महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव 18, 19 और 20 सितंबर 2026 को बिष्टुपुर स्थित कुसुम कमानी ऑडिटोरियम, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल में होगा। तीनों दिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक श्रद्धालु गौ-महिमा और सनातन संस्कृति से जुड़े प्रसंगों का श्रवण कर सकेंगे।

इस आयोजन का संयुक्त रूप से आयोजन ध्यान फाउंडेशन गौशाला, चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन और श्री गोपाल परिवार सेवा संघ की ओर से किया जा रहा है।

ग्वाल संतश्री गोपालानंद सरस्वती होंगे कथावाचक

महोत्सव की व्यासपीठ पर परम पूज्य भैरव उपासक ग्वाल संतश्री गोपालाचार्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज विराजमान होंगे। वे श्रद्धालुओं को गौ-महिमा, गौ-सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सनातन संस्कृति के आध्यात्मिक पक्ष से परिचित कराएंगे।

स्वामी गोपालानंद सरस्वती पिछले 31 वर्षों से ‘गौ पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा’ के माध्यम से गौ-संरक्षण, पर्यावरण और अध्यात्म का संदेश समाज तक पहुंचा रहे हैं। राजस्थान के हल्दीघाटी से शुरू हुई यह पदयात्रा देश के विभिन्न गांवों, कस्बों और शहरों तक पहुंच चुकी है। उनके मार्गदर्शन में गौ-कृपा कथा के साथ घायल और बेसहारा गौवंश की सेवा, गौशाला विकास तथा गौ-चिकित्सा जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं।

गौ सेवा के महत्व पर दिया जाएगा संदेश

पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष मंटू अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ माता को विशेष सम्मान प्राप्त है। विभिन्न धार्मिक ग्रंथों में गौ-महिमा का उल्लेख मिलता है। गौ-सेवा और गौ-पूजन को धार्मिक परंपरा में महत्वपूर्ण माना गया है।

उन्होंने कहा कि गौ का महत्व केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि भारतीय सामाजिक और पारंपरिक जीवनशैली में भी व्यापक रहा है। पंचगव्य की परंपरा भी सनातन संस्कृति से जुड़ी हुई है।

चाकुलिया गौशाला में 25 हजार से अधिक गौवंश की सेवा

ध्यान फाउंडेशन की ओर से पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में संचालित गौशाला में 25 हजार से अधिक गौवंश की देखभाल, सुरक्षा और चिकित्सा की जा रही है। तस्करी अथवा अवैध वध से बचाए गए गौवंश को भी यहां आश्रय दिया जाता है। बीमार, घायल और असहाय गौवंश के उपचार एवं पालन-पोषण की व्यवस्था भी गौशाला में की जाती है।

कार्यक्रम संयोजक विजय आनंद मूनका ने बताया कि पितृपक्ष के अवसर पर आयोजित यह महोत्सव लोगों को गौ माता की महिमा समझने और गौ-सेवा के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक प्रयास है। तीन दिनों तक कथा के माध्यम से सनातन संस्कृति, सेवा, करुणा और आध्यात्मिक जीवन से जुड़े विषयों पर श्रद्धालुओं को जानकारी मिलेगी।

प्रेस प्रभारी कमल किशोर अग्रवाल ने जमशेदपुर और आसपास के गौ-भक्तों एवं धर्मप्रेमियों से सपरिवार महोत्सव में शामिल होने और गौ-सेवा के इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।

कार्यक्रम एक नजर

  • आयोजन: श्री गौ कृपा कथा महोत्सव
  • तिथि: 18, 19 एवं 20 सितंबर 2026
  • समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
  • स्थान: कुसुम कमानी ऑडिटोरियम, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर, जमशेदपुर
  • व्यासपीठ: ग्वाल संतश्री गोपालाचार्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज
  • आयोजक: ध्यान फाउंडेशन गौशाला, चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन एवं श्री गोपाल परिवार सेवा संघ

आयोजन को सफल बनाने के लिए आर.के. अग्रवाल के मार्गदर्शन में तैयारियां चल रही हैं। आयोजन समिति में मंटू अग्रवाल, बिमल बाकरेवाल, राजेश गर्ग, संदीप मुरारका, अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, विजय आनंद मूनका, कमल किशोर अग्रवाल, ओम प्रकाश रिंगसिया, राजेश पसारी, राजेश गढ़वाल, सुरेश शर्मा ‘लिपु’, धर्मेंद्र केजरीवाल, मनीषा संघी, कविता अग्रवाल, अंजू चेतानी, रोहित अग्रवाल, अजय कुमार भालोटिया, राहुल चौधरी, आकाश मोदी, अश्विनी अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, अंशुल रिंगसिया, नवनीत चौधरी, महेश भाऊका, मनोज गोयल, दिलीप कावंटिया, मनोज केजरीवाल, दीपक पारिक, शंकर लाल अग्रवाल, लालचंद अग्रवाल, सन्नी संघी, ऋषि जालान, मयूर संघी, बिमल अग्रवाल मेंगोतिया और रवि भौतिका समेत कई सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading