राबड़ी देवी का सरकारी आवास बदलेगा, 10 सर्कुलर रोड बंगला नंद किशोर राम को मिला

पटना, 29 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति में लंबे समय से चर्चित 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला अब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पास नहीं रहेगा। राज्य सरकार ने यह बंगला बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया है।

भवन निर्माण विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार बंगले का आवंटन नंद किशोर राम के नाम कर दिया गया है। इसके साथ ही बंगले पर नए वीवीआईपी नेमप्लेट लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है, जिससे इसके औपचारिक हस्तांतरण का संकेत मिल रहा है।

इससे पहले विभाग ने बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आधिकारिक नोटिस जारी कर 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया था।

यह बंगला बिहार की राजनीति में विशेष महत्व रखता है। वर्षों तक यह आवास पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से जुड़ा रहा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की कई महत्वपूर्ण राजनीतिक बैठकों, रणनीतिक चर्चाओं और संगठनात्मक गतिविधियों का यह प्रमुख केंद्र माना जाता रहा है।

सरकार ने राबड़ी देवी को इसके बदले पटना के पॉश हार्डिंग रोड इलाके में नया सरकारी बंगला आवंटित किया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह आवास पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिलने वाली सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी प्रोटोकॉल के अनुरूप पूरी तरह तैयार किया गया है।

भवन निर्माण विभाग के सूत्रों का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है और सरकारी आवास आवंटन से जुड़े निर्धारित नियमों के तहत लिया गया है। विभाग के अनुसार, मंत्रियों को उनके पद के अनुरूप श्रेणीबद्ध सरकारी आवास दिए जाते हैं और इसी प्रक्रिया के तहत 10 सर्कुलर रोड का बंगला नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि मंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के सरकारी आवासों में इस तरह का फेरबदल पहले भी प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत होता रहा है।

हालांकि, इस फैसले के बाद पटना के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता इस घटनाक्रम को अलग-अलग राजनीतिक नजरिए से देख रहे हैं, जिससे इसके संभावित राजनीतिक संदेश और प्रभाव को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

डीएससी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पिछले 4 दिनों में करीब 1.80 करोड़ एलपीजी सिलेंडर किए गए वितरित, देश भर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: सरकार

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता...

ट्विशा शर्मा मामला: जिस अदालत में सुनाती थीं फैसले, उसी में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की पेशी

भोपाल, 29 मई (आईएएनएस)। पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह शुक्रवार को भोपाल जिला अदालत में दो साल से अधिक समय पहले की तुलना में...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

बेटे को उपमंत्री का दर्जा मिलने से आनंद मोहन नाखुश! जदयू नेतृत्व पर उठाए सवाल

पटना, 28 मई (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन ने एक बार फिर जनता दल (यूनाइटेड) के नेतृत्व पर सार्वजनिक...

टीएमसी में इस्तीफों का दौर जारी, शांतनु सेन और अरूप चक्रवर्ती ने छोड़ा प्रवक्ता का पद

कोलकाता, 28 मई (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के पार्षद अरूप चक्रवर्ती ने गुरुवार को पार्टी प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत