झींकपानी में ट्रक चालकों के बीच मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में ट्रक खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने तीन ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में चतरा जिले के मयूरहंड निवासी सुमित कुमार सिंह, सिंटू कुमार सिंह तथा जमुनिया निवासी बृजेश कुमार सिंह शामिल हैं।

इस संबंध में गया निवासी ट्रक चालक नन्दन यादव के बयान पर झींकपानी थाना में मामला दर्ज किया गया था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नन्दन यादव 28 मई को ट्रक संख्या जेएच05 डीवाई 9495 लेकर ओडिशा के बड़बिल से सरिया लोड कर कानपुर जा रहा था। इसी दौरान झींकपानी के जोड़ापोखर मोड़ के पास उसने अपना ट्रक खड़ा किया।

आरोप है कि उसी समय वहां पहुंचे तीनों ट्रक चालकों ने ट्रक खड़ा करने को लेकर विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करते हुए नन्दन यादव के साथ मारपीट की। घटना में नन्दन यादव घायल हो गया। आरोपियों पर ट्रक में रखे 30 हजार रुपये निकाल लेने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद पीड़ित चालक ने झींकपानी थाना पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पिछले 4 दिनों में करीब 1.80 करोड़ एलपीजी सिलेंडर किए गए वितरित, देश भर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: सरकार

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता...

ट्विशा शर्मा मामला: जिस अदालत में सुनाती थीं फैसले, उसी में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की पेशी

भोपाल, 29 मई (आईएएनएस)। पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह शुक्रवार को भोपाल जिला अदालत में दो साल से अधिक समय पहले की तुलना में...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

चुनाव में हार का ठीकरा एसआईआर पर फोड़ रहा विपक्ष: भाजपा नेता

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा...

ग्रुप लोन के दबाव में युवक ने की आत्महत्या

गिरिडीह के रसनजोरी गांव में ग्रुप लोन और किस्तों के दबाव से परेशान युवक मीतन दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत