राहुल और अखिलेश एक सिक्के के दो पहलू, 2027 में फिर से बनेगी योगी सरकार: रामकृपाल यादव

पटना, 29 मई (आईएएनएस)। भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने राहुल गांधी तथा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2027 में फिर से योगी सरकार आने वाली है, इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता ने पहले से ही मन बना लिया है कि फिर से भाजपा को लाना है।

रामकृपाल यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव दोनों नेता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उनका अंत शुरू हो चुका है और आने वाले समय में इनका पूरी तरह खात्मा हो जाएगा।

रामकृपाल यादव ने कहा, “राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। समाजवादी पार्टी हमें क्या सबक सिखाएगी? इस बार उनका अस्तित्व ही नहीं बचेगा। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ की सरकार भारी बहुमत के साथ बनेगी।”

इसी बीच, जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर एनडीए सरकार की सख्ती को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “एनडीए सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि जो लोग अवैध रूप से भारत में निवास कर रहे हैं, उन्हें देश छोड़ना ही होगा। यदि किसी के पास वैध नागरिकता के कागजात नहीं हैं तो 1955 के भारतीय नागरिकता अधिनियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और उन्हें भारत से बाहर निकाला जाएगा। बॉर्डर फेंसिंग समेत सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।”

राजीव रंजन प्रसाद ने माओवाद-नक्सलवाद के उन्मूलन की सफलता का हवाला देते हुए कहा कि अवैध प्रवासियों के खिलाफ भी इसी तरह निर्णायक कार्रवाई होगी।

आतंकवाद पर बोलते हुए राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यदि दुनिया आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कदम नहीं उठाती, तो कभी किसी एक देश की, तो कभी दूसरे की बारी आ सकती है। उन्होंने भारत को पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का सबसे बड़ा शिकार बताया।

भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह ने कांग्रेस के उस दावे पर पलटवार किया जिसमें राहुल गांधी को इंडी गठबंधन का सबसे बड़ा नेता बताया गया था। इंडी गठबंधन अपने अंत की ओर बढ़ रहा है और राहुल गांधी इसके सबसे बड़े जरिया हैं। हमें इस बात की खुशी होगी।

एसएकेएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा पर मंथन, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को प्रशासन सख्त

*मई में 28 हादसों में 19 की मौत, नियम तोड़ने वालों से ₹23.44 लाख जुर्माना *सड़क हादसे रोकने के लिए डेटा आधारित रणनीति बनेगी, डीसी...

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी और दक्षिणी भारत में आगे बढ़ा, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को काफी आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून ने आंध्र...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

इस साल सामान्य से कम होगी बारिश, देशभर में धीमी रहेगी मानसून की रफ्तार

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि इस वर्ष देश में सामान्य से कम बारिश होने...

माँ दिउड़ी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्राचीन शक्तिपीठ सोलहभुजी माँ दिउड़ी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत