September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी और दक्षिणी भारत में आगे बढ़ा, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का पूर्वानुमान

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी और दक्षिणी भारत में आगे बढ़ा, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को काफी आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून ने आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-मध्य हिस्सों, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई इलाकों में दस्तक दे दी है।

वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राचलम, कोरापुट, फूलबनी, रांची, जमुई और मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है।

आईएमडी ने बताया कि अगले 4-5 दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और बचे हुए इलाकों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल है। पिछले 24 घंटे में असम में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश (12-20 सेमी) हुई। जबकि तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश (7-11 सेमी) हुई।

पूर्वी राजस्थान, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित कई इलाकों में तेज हवाओं (60-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) के साथ आंधी-तूफान आया।

आईएमडी ने अगले 6-7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पूर्वोत्तर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और केरल में काफी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश की उम्मीद है। बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है, और सप्ताह के आखिर में पूर्वोत्तर में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान के फलोदी में सबसे ज्यादा तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार हल्की बारिश, आंधी और तेज हवाएं (50-70 किमीघंटा) चलने की संभावना जताई गई। अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हवाएं चलती रहेंगी।

आईएमडी ने एक एडवाइजरी जारी कर मछुआरों को सलाह दी है कि वे 20 जून तक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के जोखिम वाले समुद्री इलाकों में न जाएं। बारिश से प्रभावित इलाकों के किसानों से कहा गया है कि वे पानी की निकासी का सही इंतजाम करें और खड़ी फसलों को सुरक्षित रखें। साथ ही, आम लोगों को आंधी-तूफान के खतरों, जैसे बिजली गिरने और तेज हवाओं से सावधान रहने को कहा गया है।

डीकेएम

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading