August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो सगे भाई गिरफ्तार; 24 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो सगे भाई गिरफ्तार; 24 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।

उनके पास से 24 पुड़िया ब्राउन शुगर और नकद राशि बरामद की गई है। दोनों आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों के मामलों में जेल जा चुके हैं।

सिटी एसपी ललित मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि खरकई नदी रेलवे पुल के ऊपर कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के साथ-साथ उसका सेवन भी कर रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में जुगसलाई थाना की एक विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे ट्रैक के समीप पुल के पूर्वी छोर के ऊपरी हिस्से में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने दो युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सरफराज उर्फ तिल्ली (24 वर्ष) और मो. शहबाज उर्फ मन्ना (23 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों गरीब नवाज कॉलोनी स्थित नशीम मैरेज हॉल के पीछे के निवासी हैं और आपस में सगे भाई हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 24 पुड़िया ब्राउन शुगर तथा 170 रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ब्राउन शुगर की एक पुड़िया 100 से 150 रुपये में खरीदते थे और उसे 250 से 300 रुपये में बेचते थे। बरामद ब्राउन शुगर का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3,600 रुपये बताया गया है।

इस संबंध में जुगसलाई थाना के पुअनि विवेक कुमार पंडित के बयान पर जुगसलाई थाना कांड संख्या 46/26 दर्ज किया गया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 17(ए), 22(ए) एवं 27(ए) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों पूर्व में भी ब्राउन शुगर के मामलों में जेल जा चुके हैं।

पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों, सप्लायरों और खरीदारों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

लंबे समय से पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

बरामद सामान:

  • 24 पुड़िया ब्राउन शुगर
  • 170 रुपये नकद

पहले भी ब्राउन शुगर मामले में जा चुके हैं जेल
पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी मो. सरफराज उर्फ तिल्ली और मो. शहबाज उर्फ मन्ना पूर्व में भी ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के मामलों में जेल जा चुके हैं। इसके बावजूद वे दोबारा नशीले पदार्थों के कारोबार में सक्रिय हो गए थे। पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड और नशा तस्करी के नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading