September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर में दिनदहाड़े लूट: जनगणना कर्मी बनकर फ्लैट में घुसे बदमाश, महिला को बंधक बनाकर जेवर लूटे

जमशेदपुर में दिनदहाड़े लूट: जनगणना कर्मी बनकर फ्लैट में घुसे बदमाश, महिला को बंधक बनाकर जेवर लूटे

मुख्य बिन्दु :

जवाहरनगर रोड नंबर-15 स्थित श्री कृष्णा उद्यान अपार्टमेंट की घटना

बदमाशों ने फ्लैट की बालकनी में बंद कर दिया, मौके से हो गए फरार

महिला और दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम, मारपीट व दुर्व्यवहार

तीनों अपराधियों ने महिला से सोने की चेन और कान की बाली लूटी

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-15 स्थित श्री कृष्णा उद्यान अपार्टमेंट में सोमवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। तीन बदमाशों ने कथित तौर पर जनगणना विभाग की कर्मचारी बनकर फ्लैट में प्रवेश किया और घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर मारपीट की। इसके बाद महिला के गले से सोने की चेन और कान की बाली लूटकर फरार हो गए।

घटना के समय फ्लैट में लीलावती अम्मा अकेली थीं। इसी दौरान एक महिला उनके घर पहुंची और खुद को जनगणना विभाग की कर्मचारी बताते हुए उनसे बातचीत करने लगी। बातचीत के दौरान ही दो युवक भी फ्लैट में पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर लीलावती अम्मा को धक्का दिया और उन्हें फ्लैट के अंदर बंधक बना लिया।

करीब आधे घंटे तक बंधक बनाकर की मारपीट

पीड़िता के मुताबिक, बदमाशों ने उन्हें करीब आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और जबरन गले से सोने की चेन तथा कान की बाली उतरवा ली गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया।

मारपीट में लीलावती अम्मा के मुंह में गंभीर चोट आई है और उनका एक दांत भी टूट गया। लूटपाट के बाद बदमाशों ने उन्हें फ्लैट की बालकनी में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए।

शोर मचाकर पड़ोसियों से मांगी मदद

बदमाशों के जाने के बाद लीलावती अम्मा ने बालकनी से शोर मचाकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बालकनी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही उनके पति बी. एस. पिल्लै मौके पर पहुंचे। वह डिमना स्थित एक ऑटो शोरूम में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वारदात की सूचना मिलने के बाद मानगो थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अपार्टमेंट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

दिनदहाड़े अपार्टमेंट में महिला को बंधक बनाकर लूट की घटना सामने आने के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस बदमाशों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान से जुड़े अन्य सुराग जुटाने में लगी है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading