September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर : कपाली अलबेला गार्डन में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना

जमशेदपुर : कपाली अलबेला गार्डन में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना

जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित अलबेला गार्डन में सोमवार रात करीब 8 बजे प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक जिशान अफताब आलम घायल हो गया। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के भाई ने ही उस पर चाकू से हमला किया।

घटना के बाद घायल जिशान मौके पर ही पड़ा रहा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। वहीं, हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

कपाली ओपी प्रभारी अविनाश ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिशान पर उसकी प्रेमिका के भाई ने चाकू से हमला किया है। हालांकि, घटना को लेकर अब तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में हमले से जुड़े कई अहम दृश्य सामने आने की बात कही जा रही है। सूचना मिलने के बाद कपाली ओपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और CCTV फुटेज की जांच के जरिए घटना की पूरी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। आरोपी की तलाश में भी पुलिस जुटी हुई है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading