August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

टाटा वर्कर्स यूनियन मीटिंग विवाद: पूर्व पदाधिकारी आरसी झा का तीखा हमला

टाटा वर्कर्स यूनियन मीटिंग विवाद: पूर्व पदाधिकारी आरसी झा का तीखा हमला

== कहा— समझौते पर सभी की सहमति थी, अब जिम्मेदारी लेने से भाग रहे नेता

​==बैठक में गाली-गलौज और हाथापाई शर्मनाक

== वेजरिविजन के नाम पर मजदूरों को छले जाने का लगाया गंभीर आरोप

जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन (TWU) की सोमवार को हुई हंगामेदार कमेटी मीटिंग के बाद अब अंदरूनी राजनीति और खुलकर सामने आने लगी है। यूनियन के पूर्व पदाधिकारी और कभी विरोधी खेमे की मुखर आवाज रहे वर्तमान कमेटी मेंबर आरसी झा ने बैठक में हुई पूरी घटना और वेजरिविजन के हालात पर बेहद आक्रामक और दो टूक प्रतिक्रिया दी है।

​लोकतंत्र के नाम पर शर्मनाक और अमर्यादित आचरण

​आरसी झा ने बैठक के दौरान हुए घटनाक्रम की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग में आज जो कुछ भी हुआ, वह बेहद शर्मनाक है।संगठन की बैठक में वाद-विवाद होना स्वस्थ लोकतंत्र का प्रमाण है, लेकिन गली-गलौज और हाथापाई को कभी भी सही नहीं ठहराया जा सकता।

​समझौते पर सबकी सहमति, पर जिम्मेदारी लेने से कतरा रहे पदाधिकारी

​वर्तमान विवाद के मूल कारणों पर प्रकाश डालते हुए आरसी झा ने मौजूदा नेतृत्व की नीयत पर सीधा सवाल उठाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज की बैठक से यह बात बिल्कुल साफ हो गई है कि वेज समझौता (Wage Revision) के दौरान सभी 11 पदाधिकारियों की आपसी सहमति शामिल थी, लेकिन आज जब इसका विरोध हो रहा है और कमियां सामने आ रही हैं, तो इसकी जिम्मेदारी लेने को कोई भी तैयार नहीं है।

​उन्होंने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि नेतृत्व के इस रवैये के कारण आज यूनियन के सभी कमेटी मेंबर और आम कर्मचारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading