August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

बन्ना गुप्ता ने किया कांग्रेस के आंदोलन का ऐलान, 27 अगस्त को जमशेदपुर में धरना, 7 सितंबर को रांची में महाधरना

बन्ना गुप्ता ने किया कांग्रेस के आंदोलन का ऐलान, 27 अगस्त को जमशेदपुर में धरना, 7 सितंबर को रांची में महाधरना

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने केंद्र सरकार के एमएमडीआर (खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में पार्टी के राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की है।

कांग्रेस ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर भी जांच और पारदर्शिता की मांग उठाई है।

बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बन्ना गुप्ता ने आंदोलन के कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में 27 अगस्त 2026 को जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को रांची स्थित राजभवन के समक्ष राज्यस्तरीय महाधरना आयोजित किया जाएगा। वहीं, 9 से 16 सितंबर तक प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार का मुद्दा

बन्ना गुप्ता ने एमएमडीआर संशोधन विधेयक को झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकारों को कमजोर करने वाला कदम बताया।

उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा ने देश के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन इसके बदले राज्य को विस्थापन, प्रदूषण और बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि खनिज संसाधनों के उपयोग और उससे होने वाले लाभ में झारखंड के लोगों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार को सुरक्षित रखने, स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने तथा पर्यावरण और आदिवासी-मूलवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा की मांग की।

उन्होंने केंद्र से संघीय ढांचे का सम्मान करने और राज्यों की भूमिका को कमजोर नहीं करने की भी मांग की।

राम मंदिर चढ़ावे की स्वतंत्र जांच की मांग

राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस ने चढ़ावे में प्राप्त राशि, सोना-चांदी और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं का स्वतंत्र ऑडिट कराने की मांग की है।

पार्टी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच, वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और यदि अनियमितता साबित होती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह मुद्दा किसी धर्म या आस्था के खिलाफ नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास और वित्तीय पारदर्शिता से जुड़ा विषय है।

जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मंच-मोर्चा के सदस्यों और आम लोगों से 27 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading