September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

सरयू राय बने आईआईबीएम और जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान समूह के मुख्य संरक्षक

सरयू राय बने आईआईबीएम और जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान समूह के मुख्य संरक्षक

जमशेदपुर/पटना। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और पटना विश्वविद्यालय से भौतिकी में एमएससी की पढ़ाई कर चुके सरयू राय को आईआईबीएम एवं जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान समूह का मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया है। संस्थान के निदेशक डॉ. रोहित सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे बोर्ड के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

यह निर्णय संस्थान के 48वें वार्षिक समारोह से पहले आयोजित बैठक में लिया गया। वार्षिक समारोह का आयोजन पटना के ज्ञान भवन में हुआ, जिसमें संस्थान के बोर्ड सदस्य, शिक्षाविद, अधिकारी, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

बैठक में पटना के खुसरूपुर में जल्द ही एक एकीकृत शैक्षणिक परिसर विकसित करने का निर्णय लिया गया। इस परिसर के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न व्यावसायिक और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की योजना है।

नए पाठ्यक्रमों और शैक्षणिक विस्तार पर जोर

बैठक में संस्थान के विस्तार, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, नए पाठ्यक्रम शुरू करने और भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल और रोजगार के लिए जरूरी प्रशिक्षण देने पर विशेष जोर दिया गया।

संस्थान की ओर से पैरामेडिकल साइंस के पाठ्यक्रम शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है। इसके अलावा नवाचार, कौशल विकास और रोजगार से जुड़े नए पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग और व्यवसाय की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार करना तथा उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाना है।

शिक्षा, कौशल और रोजगार को विकास का आधार बनाने पर जोर

बोर्ड ने संस्थान के आगामी विस्तार को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावसायिक कौशल, नवाचार और रोजगारपरक प्रशिक्षण पर केंद्रित रखने की बात कही।

संस्थान के महानिदेशक प्रो. रोहित सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, पूर्व प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, शिक्षाविदों और विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों की सहभागिता से संस्थान को भविष्य की योजनाओं और शैक्षणिक विस्तार में व्यापक मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading