नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने रवाना किया जागरूकता रथ

जमशेदपुर: नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की समाज कल्याण शाखा, पूर्वी सिंहभूम द्वारा शुक्रवार को नशा मुक्ति जागरूकता रथ को उपायुक्त कार्यालय परिसर से रवाना किया गया। उपायुक्त राजीव रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया और अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव युवाओं पर पड़ता है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि नशे के प्रति लोगों को जागरूक करना समय की आवश्यकता है और जिला प्रशासन नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाएं तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। प्रशासन का लक्ष्य केवल नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि लोगों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना भी है।

नशा मुक्ति जागरूकता रथ जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। इस दौरान लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान, उससे बचाव के उपाय तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण, ऑडियो संदेशों का प्रसारण और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। प्रशासन को उम्मीद है कि यह अभियान जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अजमेर कोर्ट ने अफीम तस्करी मामले में दोषी को 10 साल की सजा सुनाई

अजमेर, 12 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को बड़ी सफलता मिली है। एनसीबी की जयपुर जोनल यूनिट...

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली प्रशासनिक समीक्षा बैठक में शुक्रवार को सीमा से जुड़े कई अहम मुद्दों...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

चांडिल के भादूडीह में दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर, चालकों समेत छह गंभीर, एमजीएम रेफर

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। भादूडीह...

भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय में होगा ‘आम समागम’, स्वाद, संस्कृति और समृद्धि का होगा संगम

भागलपुर, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार में भागलपुर के सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय में 27 और 28 जून को दो दिवसीय भव्य आम समागम-2026...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत