एमएलसी चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों की जीत तय, दीपक प्रकाश पर फैसला शीर्ष नेतृत्व का विषय: माधव आनंद

पटना, 8 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के विधायक दल के नेता और विधायक माधव आनंद ने बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एकजुटता पर भरोसा जताते हुए कहा कि एनडीए के सभी उम्मीदवार निर्विरोध जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और गठबंधन पूरी तरह मजबूत स्थिति में है।

माधव आनंद ने कहा कि एनडीए की ओर से उम्मीदवारों का नामांकन हो चुका है और इसमें किसी प्रकार की दुविधा या असमंजस की स्थिति नहीं है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी जीत के बाद विधान परिषद में एनडीए और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचित सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे तथा सरकार की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने में योगदान देंगे।

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश के एमएलसी के लिए नामांकन न दाखिल करने को लेकर माधव आनंद ने टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि दीपक प्रकाश वर्तमान में मंत्री हैं और उन्हें टिकट देने या न देने का निर्णय एनडीए के शीर्ष नेतृत्व का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं और गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, वह सभी सहयोगी दलों को स्वीकार होगा।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पहले भी एनडीए का हिस्सा थी, वर्तमान में भी गठबंधन के साथ है और भविष्य में भी बनी रहेगी। नाराजगी की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए परिवार पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बड़े राजनीतिक परिवार में समय-समय पर छोटे-मोटे मतभेद या समस्याएं सामने आती रहती हैं, लेकिन उनका समाधान भी आपसी बातचीत और शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में निकाल लिया जाता है।

माधव आनंद ने इंडिया गठबंधन पर कहा कि इंडिया गठबंधन लगातार चुनाव दर चुनाव हार का सामना कर रहा है और उसके घटक दलों के बीच न तो समन्वय है और न ही नेतृत्व को लेकर स्पष्टता। उनके अनुसार गठबंधन के भीतर कोई ऐसा सर्वमान्य नेता नहीं है, जिसे सभी दल स्वीकार करते हों।

उन्होंने कहा कि एनडीए में नेतृत्व को लेकर कोई भ्रम नहीं है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गठबंधन के सर्वोच्च नेता हैं। उनके नेतृत्व में सभी दल और कार्यकर्ता मिलकर काम कर रहे हैं।

डीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव पर विनय कटियार का तंज, ‘कभी-कभी समझदारी से बाहर हो जाते हैं’

लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे से करोड़ों रुपए गायब होने...

सिमडेगा के आम पहुंचे लंदन, महिलाओं के नेतृत्व में जिले को मिली बड़ी उपलब्धि : उपायुक्त कंचन सिंह

सिमडेगा, 8 जून (आईएएनएस)। झारखंड के सिमडेगा जिले ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिले के आम पहली बार लंदन पहुंच गए हैं।...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिमी सिंहभूम में प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज परियोजनाओं पर मंथन : रेलवे, एनएचएआई व जिला प्रशासन के स्तर पर लंबित मामलों पर हुई चर्चा

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) परियोजनाओं की प्रगति और लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर शनिवार को चक्रधरपुर...

इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक में 23 दलों के शामिल होने की संभावना, कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। विपक्षी एकजुटता को ज्यादा मजबूत करने को लेकर इंडिया ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित होने जा रही...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत