पीएम मोदी से मिले उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा की हालिया चुनावी सफलताओं के लिए बधाई दी और देश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

मुलाकात के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए मानक स्थापित कर रहा है।

डिप्टी सीएम ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करना उनके लिए सौभाग्य की बात रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं और साथ ही भगवान बुद्ध के शांति, सद्भाव और मानवता के संदेश को विश्वभर में पहुंचाने का कार्य भी कर रहे हैं।

इस मुलाकात के दौरान भाजपा की पूर्वी भारत में मिली चुनावी सफलताओं पर भी चर्चा हुई। केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की ‘ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत’ के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन चुनावी परिणामों ने भाजपा की नीतियों और सुशासन मॉडल पर जनता के बढ़ते विश्वास को स्पष्ट रूप से दर्शाया है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व और मार्गदर्शन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से जनहित और राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक समर्पण तथा प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने की ऊर्जा मिलती है। उन्होंने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी ताकत बताया।

केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समय निकालकर उत्तर प्रदेश के भविष्य के विकास और प्रशासनिक दिशा को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया, जो राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

वीकेयूडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पंचायत चुनाव में देरी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार को लगाई फटकार

लखनऊ, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों में हो रही देरी और ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को बढ़ाने के राज्य सरकार के...

ममता बनर्जी को अपने कार्यकाल के गलत कार्यों की कीमत चुकानी पड़ेगी : अमित मालवीय

कोलकाता, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती बरकरार, लेकिन वैश्विक चुनौतियों के बीच सतर्क रहने की जरूरत: वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी अपनी 'मंथली इकोनॉमिक रिव्यू' में कहा कि मई में भारत की व्यापक आर्थिक...

मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर खाक ; बिजली पोल और तार भी क्षतिग्रस्त

jamshedpur : मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़ी एक बस में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत