बिहार के बाढ़ में शराब छापेमारी के दौरान मद्यनिषेध टीम पर पथराव, ड्राइवर और सिपाही घायल

बख्तियारपुर के रानीसराय गांव में होटल में शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची थी टीम, दो लोगों को हिरासत में लेने की सूचना

होटल संचालक के परिवार ने मद्यनिषेध टीम पर मनमाने तरीके से घर और दुकान में घुसने, मारपीट करने व दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया

बाढ़ : बिहार के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की करनौती पंचायत के रानीसराय गांव स्थित पासवान टोला में शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची मद्यनिषेध विभाग की टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला और पथराव कर दिया। इस घटना में विभाग के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक ड्राइवर और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ एसडीपीओ-2 आशीष श्रीवास्तव और बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस मद्यनिषेध टीम के साथ अभद्र व्यवहार और पथराव करने वालों की पहचान में जुटी हुई है।

मद्यनिषेध इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गुरुवार देर शाम सूचना मिली थी कि रानीसराय स्थित एक होटल में शराब की बिक्री की जाती है और वहां लोगों को शराब पिलाई जाती है। इसी सूचना के आधार पर टीम दलबल के साथ होटल में छापेमारी करने पहुंची थी। जांच के दौरान कुछ लोग भड़क गए और टीम के अधिकारियों से बहस करने लगे। अधिकारियों ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने अचानक उग्र होकर पथराव शुरू कर दिया।

पथराव में ड्राइवर कन्हैया कुमार और सिपाही उदित राज घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बख्तियारपुर भेजा गया। मामले को लेकर बख्तियारपुर थाना में लिखित शिकायत दी गई है। वहीं पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लेने की बात कही है।

दूसरी ओर होटल संचालक के परिवार ने मद्यनिषेध टीम पर मनमाने तरीके से घर और दुकान में घुसने, मारपीट करने तथा दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। परिवार के लोगों का कहना है कि पुलिस के पहुंचते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डरकर भागने लगे।

रूना देवी ने आरोप लगाया कि मद्यनिषेध की टीम अचानक घर में घुस गई और महिलाओं के साथ मारपीट करने लगी। उन्होंने कहा कि टीम के साथ किसने अभद्रता की या पथराव किया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है क्योंकि उस समय महिलाएं घर के अंदर थीं।

वहीं सुमन कुमारी ने कहा कि घर का दरवाजा खुला था, तभी अचानक टीम अंदर घुस आई और जो भी सामने मिला उसके साथ मारपीट की गई।

मोहित पासवान ने आरोप लगाया कि मद्यनिषेध टीम की कार्रवाई में एक व्यक्ति का सिर फूट गया और दुकान को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पिछले 4 दिनों में करीब 1.80 करोड़ एलपीजी सिलेंडर किए गए वितरित, देश भर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: सरकार

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता...

ट्विशा शर्मा मामला: जिस अदालत में सुनाती थीं फैसले, उसी में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की पेशी

भोपाल, 29 मई (आईएएनएस)। पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह शुक्रवार को भोपाल जिला अदालत में दो साल से अधिक समय पहले की तुलना में...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के अधिराज मित्रा ने कॉमनवेल्थ यूथ शतरंज चैंपियनशिप 2026 में जीते तीन पदक

जमशेदपुर : युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। श्रीलंका में आयोजित कॉमनवेल्थ यूथ शतरंज चैंपियनशिप...

झारखंड में INTUC का संगठन विस्तार, नई अस्थायी नियुक्तियों की घोषणा

जमशेदपुर : झारखंड में भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (फेडरेशन) INTUC ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत