September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

मुंबई से सिकंदराबाद लाई जा रही 1.22 करोड़ की रकम बरामद, रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुंबई से सिकंदराबाद लाई जा रही 1.22 करोड़ की रकम बरामद, रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हैदराबाद, 28 मई (आईएएनएस)। सिकंदराबाद सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुंबई से सिकंदराबाद लाई जा रही 1.22 करोड़ रुपए से अधिक की हवाला रकम जब्त की है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 26 मई को ट्रेन संख्या 17057 देवगिरी एक्सप्रेस में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को बोलारम और मलकाजगिरी रेलवे स्टेशनों के बीच दोपहर करीब 3 बजे पकड़ा गया। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई।

हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान विजय अंबादास गुप्ता (40) के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के अमरावती जिले के साई नगर, बृंदावन कॉलोनी का निवासी है।

पूछताछ में विजय गुप्ता ने बताया कि 25 मई को उसे मुंबई में ‘कांथा ज्वेलरी’ चलाने वाले संतोष सेठ नामक व्यक्ति से 1 करोड़ 22 लाख 70 हजार रुपए मिले थे। संतोष सेठ के निर्देश पर वह यह रकम देवगिरी एक्सप्रेस से सिकंदराबाद ला रहा था, ताकि इसे सिकंदराबाद के मोंडा मार्केट में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले बंटी को सौंप सके।

पुलिस के मुताबिक, इस रकम को पहुंचाने के बदले विजय गुप्ता को 5,000 रुपए देने की बात कही गई थी। शुरुआती जांच में यह रकम ज्वेलरी कारोबार से जुड़े हवाला लेन-देन की बताई जा रही है।

हालांकि आरोपी नगदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका और न ही रकम के स्रोत, स्वामित्व और उपयोग को लेकर संतोषजनक जवाब दे पाया। इसके बाद दो पंच गवाहों की मौजूदगी में उसका बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन, पहचान पत्र और यात्रा टिकट भी जब्त कर लिया।

जब्त की गई नगदी में 500 रुपए के 24,000 नोट यानी 1.20 करोड़ रुपए, 200 रुपए के 300 नोट यानी 60 हजार रुपए और 100 रुपए के 2,100 नोट यानी 2.10 लाख रुपए शामिल हैं।

यह कार्रवाई जीआरपी सिकंदराबाद के थाना प्रभारी बी. साईश्वर गौड़, एसआईआरपी टी. माधव और उनकी टीम ने आरपीएफ अधिकारियों के साथ मिलकर की। कार्रवाई की निगरानी रेलवे पुलिस अधीक्षक संदीप आईपीएस समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने की। रेलवे एवं सड़क सुरक्षा के आईजी के. रमेश नायडू आईपीएस ने इस कार्रवाई के लिए जीआरपी सिकंदराबाद और आरपीएफ टीम की सराहना की है।

एएमटीवीसी

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading