July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में दिनदहाड़े महिला से पर्स छिनतई, बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर में दिनदहाड़े महिला से पर्स छिनतई, बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर : कीनन स्टेडियम के पास रविवार दोपहर दिनदहाड़े हुई छिनतई की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला बिष्टुपुर थाना क्षेत्र का है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला का पर्स झपट लिया।

घटना में महिला चलती बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार घायल महिला नीतू पांडेय अपने पति गौरी शंकर पांडेय के साथ बाइक से साकची स्थित ओल्ड बुक स्टोर से लौट रही थीं।

दोनों जेआरडी कॉम्प्लेक्स के पास से होकर बीएसएनएल ऑफिस की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बदमाश ने लाल रंग की टोपी पहन रखी थी।

बदमाशों ने तेजी से महिला का पर्स झटका, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर होते हुए साकची की ओर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए भेजा।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

दिनदहाड़े पॉश इलाके में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading