करीम सिटी कॉलेज में बीएड-डीएलएड विद्यार्थियों का विदाई समारोह, सुलेमान और इशरत बने मिस्टर- मिस बीएड

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर: मांगो स्थित करीम सिटी कॉलेज के फैकल्टी ऑफ एजुकेशन परिसर में बीएड एवं डीएलएड सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसमें उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

समारोह का सफल संचालन शाइस्ता और फलक ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न रोचक खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, व्यवहार और सहभागिता के आधार पर उन्हें विभिन्न आकर्षक टाइटल प्रदान किए गए।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मो. रेयाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जीवन के आगामी चरणों के लिए शुभकामनाएं दीं।

विभागाध्यक्ष डॉ. सुचेता भुइयां ने कहा कि शिक्षण प्रशिक्षण के दो वर्षों का सफर विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूरा करने पर बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान सुलेमान को मिस्टर बीएड तथा इशरत को मिस बीएड का खिताब प्रदान किया गया। वहीं, सुकेश प्रियरंजन को मिस्टर डीएलएड और खुशबू गांधी को मिस डीएलएड चुना गया।

कार्यक्रम में फैकल्टी ऑफ एजुकेशन के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। पूरे समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विदाई के इस यादगार पल को भावनात्मक एवं आनंददायक बनाया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानवता शर्मसार : जमशेदपुर के सीतारामडेरा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही पुलिस

जमशेदपुर : आज के दौर में भी लोग लोक लाज के भय से मामले पर लीपापोती कर देते हैं और घृणित मानसिकता के लोगों...

जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने दिया खेल को बढ़ावा

जमशेदपुर: टाटा स्टील चेस ट्रेनिंग सेंटर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

झारखंड: आईएफएस अधिकारी राजीव लोचन बख्शी पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप, बाबूलाल मरांडी ने की एसआईटी जांच की मांग

रांची, 20 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड कैडर के भारतीय वन सेवा...

पतरातू डैम में म्यूजिकल फाउंटेन और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का शुभारंभ, झारखंड पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

रामगढ़: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल पतरातू डैम को गुरुवार को पर्यटन विकास के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली। राज्य के पर्यटन,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत