September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

Samastipur Murder: स्कूल जा रही छात्रा की बीच सड़क गोली मारकर हत्या, शादी का दबाव बनाने वाले युवक पर शक

Samastipur Murder: स्कूल जा रही छात्रा की बीच सड़क गोली मारकर हत्या, शादी का दबाव बनाने वाले युवक पर शक

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र स्थित कैजिया गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। स्कूल जाने के लिए घर से निकली एक छात्रा की बाइक सवार अपराधियों ने बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी।

हमलावरों ने छात्रा को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मृतका की पहचान कैजिया गांव के वार्ड संख्या-14 निवासी उमेश ठाकुर की पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोनम सोमवार सुबह स्कूल ड्रेस पहनकर घर से विद्यालय के लिए निकली थी। घर से कुछ ही दूरी पर स्थित मलंग स्थान के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और कई राउंड फायरिंग कर फरार हो गए।

घटनास्थल से चार खोखे बरामद

गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही वैनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से फायरिंग के चार खोखे बरामद किए हैं और आसपास के इलाके में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

शादी के लिए दबाव बनाने वाले युवक पर परिजनों का आरोप

मृतका के परिजनों ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता उमेश ठाकुर का कहना है कि घटना से एक दिन पहले सोनम ने घर में बताया था कि एक युवक उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। परिवार के मुताबिक, युवक ने शादी से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस इस एंगल को जांच का अहम हिस्सा मानते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।

एसआईटी करेगी मामले की जांच

सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल से बरामद साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जा रहा है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading