पतरातू डैम में म्यूजिकल फाउंटेन और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का शुभारंभ, झारखंड पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

रामगढ़: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल पतरातू डैम को गुरुवार को पर्यटन विकास के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने यहां नवनिर्मित म्यूजिकल फाउंटेन और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया।

इस मौके पर बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, रामगढ़ विधायक ममता देवी, उपायुक्त ऋतुराज, वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, झारखंड पर्यटन विकास निगम (JTDC) के प्रबंध निदेशक, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल सहित पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व पर्यटक मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की असीम संभावनाओं से समृद्ध राज्य है।

राज्य सरकार पर्यटन स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि पतरातू डैम पहले से ही पर्यटकों की पसंदीदा जगह रहा है और अब म्यूजिकल फाउंटेन तथा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं के शुरू होने से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

नवनिर्मित म्यूजिकल फाउंटेन में संगीत, रंग-बिरंगी रोशनी और पानी का आकर्षक समन्वित प्रदर्शन पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। वहीं फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में पर्यटक जलाशय के बीच प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेते हुए भोजन का लुत्फ उठा सकेंगे।

रेस्टोरेंट के दो हिस्सों का नाम ‘मयूराक्षी’ और ‘कोयल’ रखा गया है, जहां पारिवारिक समारोह, कॉर्पोरेट मीटिंग और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा सकेगा।

मंत्री ने कहा कि पर्यटन के विस्तार से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। होटल, परिवहन, खान-पान, हस्तशिल्प और अन्य संबंधित क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। राज्य सरकार का उद्देश्य प्रमुख पर्यटन स्थलों को सुरक्षित, स्वच्छ और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस कर पर्यटकों के लिए अधिक आकर्षक बनाना है।

कार्यक्रम के बाद मंत्री ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया और म्यूजिकल फाउंटेन का अवलोकन किया। शाम ढलते ही रंग-बिरंगी रोशनी और मधुर संगीत की धुनों पर थिरकते फव्वारों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था और पर्यटकों की सुविधाओं का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इन दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से पतरातू डैम में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। इससे रामगढ़ जिले में पर्यटन गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी और झारखंड की पर्यटन पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एचएमटी भूमि विवाद: कुमारस्वामी का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- निजी हाथों में गई जमीन

बेंगलुरु, 16 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने गुरुवार को बेंगलुरु की एचएमटी (हिंदुस्तान मशीन टूल्स) भूमि के कथित...

गम्हरिया हत्याकांड का खुलासा: गौतम मुंडा की पत्थर से कूचकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर गांव में रविवार देर रात गौतम मुंडा की पत्थर से कूचकर की गई हत्या के...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

पेयजल और स्वच्छता विभाग ने जिला कलेक्टरों के पेयजल संवाद का 10वां सम्मेलन आयोजित किया

नई दिल्‍ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलेक्टरों...

DD Bar Murder Case: करणी सेना ने सरकार को 30 अगस्त तक दिया अल्टीमेटम, SIT जांच और दोषियों को फांसी की मांग

जमशेदपुर: डीडी बार हत्याकांड में जान गंवाने वाले करणी सेना के सरायकेला-खरसावां युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की तेरहवीं के अवसर पर रविवार को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत