झारखंडः जामताड़ा में नदी किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जामताड़ा, 16 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को नदी किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के पाबिया से काशीटांड़ जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित एक पुल के समीप की है।

गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों की नजर नदी किनारे पड़े एक शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान पाबिया पंचायत के पतियोरडीह गांव निवासी करीब 35 वर्षीय अशोक रवानी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को नदी किनारे फेंका गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस आशंका की पुष्टि नहीं की है और न ही किसी संभावना से इनकार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव घटनास्थल तक कैसे पहुंचा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसएनसीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Jamshedpur News: जादूगोड़ा में 452 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

जमशेदपुर: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुएपूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जादूगोड़ा थाना क्षेत्र से 452 ग्राम गांजा के साथ एक...

Jamshedpur Crime: मानगो-ओलीडीह की 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, औजार और सामान बरामद

जमशेदपुर: मानगो और ओलीडीह क्षेत्र में एक ही रात 12 दुकानों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है।...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

सीएम धामी ने चमोली को 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं की सौगात दी

चमोली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण' सेवा...

Jharkhand Polytechnic Entrance Exam 2026: पूर्वी सिंहभूम के 12 परीक्षा केंद्रों पर 12 जुलाई को होगी परीक्षा, प्रशासन ने जारी किए कड़े निर्देश

*मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित *परीक्षार्थी की अनिवार्य फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षा कक्ष में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत