सांसद ढुलू महतो ने अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

धनबाद, 12 जुलाई (आईएएनएस)। धनबाद की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का मामला अब कानूनी लड़ाई की ओर बढ़ गया है। धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को दो करोड़ रुपए की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। सांसद की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।

नोटिस में विधायक अरूप चटर्जी द्वारा प्रेस वार्ता और विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगाए गए आरोपों को झूठा, निराधार और मानहानिकारक बताया गया है। सांसद की ओर से मांग की गई है कि विधायक सात दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगें, कथित आरोपों को वापस लें और सोशल मीडिया सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से संबंधित सामग्री हटाएं।

सांसद ढुलू महतो की ओर से उनके अधिवक्ता द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस में कहा गया है कि अरूप चटर्जी ने सांसद और उनके परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए, जिनका विभिन्न प्रिंट, डिजिटल और सोशल मीडिया माध्यमों पर प्रचार-प्रसार हुआ। नोटिस के अनुसार इन बयानों से सांसद की व्यक्तिगत, सामाजिक और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है।

कानूनी नोटिस में यह भी कहा गया है कि विधायक को सभी कथित मानहानिकारक बयानों, वीडियो, पोस्ट और अन्य सामग्री को हटाना होगा। इसके अलावा भविष्य में इस प्रकार के बयान नहीं देने और कथित प्रतिष्ठा हानि के लिए दो करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति देने की मांग की गई है।

सांसद ढुलू महतो ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन बिना प्रमाण और तथ्यों के किसी व्यक्ति पर झूठे और अपमानजनक आरोप लगाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कानूनी कदम किसी व्यक्तिगत विवाद के कारण नहीं, बल्कि सम्मान, सत्य और कानून के शासन की रक्षा के लिए उठाया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित सात दिनों की अवधि में नोटिस की मांगों का पालन नहीं किया गया तो वह सक्षम न्यायालय में दीवानी और आपराधिक कार्रवाई शुरू करेंगे।

एससीएचवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में चेन स्नैचरों का आतंक: सीतारामडेरा थाना से चंद कदम दूर महिला की सोने की चेन लूटी

जमशेदपुर: शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सीतारामडेरा थाना क्षेत्र का है, जहां रविवार को...

DD Bar Murder Case: करणी सेना ने सरकार को 30 अगस्त तक दिया अल्टीमेटम, SIT जांच और दोषियों को फांसी की मांग

जमशेदपुर: डीडी बार हत्याकांड में जान गंवाने वाले करणी सेना के सरायकेला-खरसावां युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की तेरहवीं के अवसर पर रविवार को...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा नेता और डीडी बार के मालिक नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार

जमशेदपुर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। जमशेदपुर में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के नामजद आरोपी डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता...

गम्हरिया में ट्रक की चपेट से दो युवकों की द र्दनाक मौत

गम्हरिया के टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में कपाली निवासी मोहम्मद निसार और मोहम्मद रेहान की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत