September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

Jagannathpur News: ओडिशा के चंपुआ में पुलिस मुठभेड़, 30 से अधिक चोरी के मामलों में वांछित झारखंड का कुख्यात चोर मोहम्मद नफीस गिरफ्तार

Jagannathpur News: ओडिशा के चंपुआ में पुलिस मुठभेड़, 30 से अधिक चोरी के मामलों में वांछित झारखंड का कुख्यात चोर मोहम्मद नफीस गिरफ्तार

झारखंड का रहने वाला नफीस 30 से अधिक चोरी के मामलों में वांछित, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश

जगन्नाथपुर: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ कुख्यात अंतरराज्यीय चोर मोहम्मद नफीस, पुलिस पर की थी फायरिंग । ओडिशा के क्योंझर जिले के चंपुआ थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस और अंतरराज्यीय चोरी के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी मोहम्मद नफीस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने घुटने में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, झारखंड का रहने वाला नफीस 30 से अधिक चोरी के मामलों में वांछित है और लंबे समय से विभिन्न राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किए गए मोहम्मद नफीस को सोमवार सुबह करीब पांच बजे चोरी का सामान बरामद कराने के लिए पटला जंगल ले जाया गया था। इसी दौरान उसने पहले से छिपाकर रखी गई एक देसी बंदूक निकाल ली और पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर मौके से भागने की कोशिश की।

आरोपी की फायरिंग के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में नफीस के दाहिने घुटने में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर चंपुआ अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे क्योंझर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी बंदूक भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला, अवैध हथियार रखने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत नया मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब मोहम्मद नफीस के आपराधिक नेटवर्क, उसके सहयोगियों और अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading