जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा में 310 आजीवन सदस्यों ने तीन वर्षों के लिए कार्यकारिणी पर जताया भरोसा

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की वार्षिक आमसभा रविवार को बाबा लक्ष्मीनाथ सभागार में शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में आयोजित हुई। आमसभा में 310 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति रही, जहां समिति के विकास कार्यों, वित्तीय स्थिति और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से मौजूदा कार्यकारिणी को अगले तीन वर्षों के लिए दोबारा जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। समिति के अध्यक्ष मानस कुमार मिश्रा ने सभी आजीवन सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती और समाजहित में सभी के सहयोग की सराहना की।

महासचिव चंद्रशेखर झा ने पिछले तीन वर्षों में समिति द्वारा किए गए विकास कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने पिछली आमसभा में पारित प्रस्तावों के क्रियान्वयन की भी जानकारी दी। वहीं कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बीते दो वर्षों का आय-व्यय विवरण सदन के समक्ष रखा, जिस पर सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान वरिष्ठ सदस्य लखन ठाकुर, अमोल कुमार मिश्रा, चंदेश्वर खान, आदित्य मिश्रा, नारायण झा, राजकुमार झा, विजय कुमार खान, डॉ. सुरेश झा, शैलेश सिंह और ललन झा समेत कई सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। वक्ताओं ने समिति की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने पर बल दिया।

आमसभा के अगले चरण में वर्तमान कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी समाज के वरिष्ठ सदस्य के.के. झा को सौंपी गई। इस दौरान रमेश मिश्रा, अजय अकेला, निर्मल खान, विनोद झा और रतन झा सहित कई सदस्यों ने भी अपने विचार रखे।

सभी सदस्यों की राय सुनने के बाद के.के. झा ने निवर्तमान कार्यकारिणी के समर्थन में आमसभा की सहमति मांगी। उपस्थित सभी 310 आजीवन सदस्यों ने हाथ उठाकर वर्तमान कार्यकारिणी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। इसके बाद ध्वनिमत से सर्वसम्मति के आधार पर मौजूदा कार्यकारिणी को अगले तीन वर्षों के लिए पुनः समिति की जिम्मेदारी सौंपने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया।

बैठक का समापन संगठन की एकता, सामाजिक समरसता और समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 14 जुलाई को सिंहभूम चैंबर का सेफ्टी और ब्रांड प्रोटेक्शन सेमिनार, टाटा स्टील के विशेषज्ञ देंगे महत्वपूर्ण टिप्स

जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से 14 जुलाई (मंगलवार) को चैंबर भवन, बिष्टुपुर में व्यापारियों, उद्यमियों और उद्योग जगत के...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

देहरादून, 12 जुलाई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

कोलकाता: बेटी की दोस्त के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

कोलकाता, 9 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्वी कोलकाता के तिलजला इलाके में एक व्यक्ति को अपनी बेटी की दोस्त के साथ कथित तौर पर रेप करने...

Jamshedpur Chain Snatching Case: टेल्को पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और सोने की चेन के दो टुकड़े...

आरोपी के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम समेत पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में दर्ज हैं 10 मामले जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र में महिला से सोने की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत