सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

देहरादून, 12 जुलाई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु 3.68 करोड़ रुपए, कोषागार रुद्रप्रयाग के अनावासीय भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, टाईलिंग, पैनलिंग आदि के अनुरक्षण एवं विद्युतीकरण का कार्य कराये जाने हेतु 38.06 लाख रुपए, पुलिस संचार प्रशिक्षण केंद्र, धौरणखास, देहरादून में प्रस्तावित एसटीपी प्लांट (150 केएलडी) का निर्माण तथा साइट विकास हेतु 2.73 करोड़ रुपए तथा बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना किए जाने हेतु 9.45 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में ककराली टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम तक यात्रा मार्ग में विद्युत विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाए जाने हेतु 5.00 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 2.00 करोड़ तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में लोहारगांव में आन्तरिक संपर्क मार्ग का निर्माण किए जाने हेतु 70.87 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 42.52 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में जवाहर नवोदय विद्यालय, लटौली, चम्पावत में छात्र-छात्राओं के व्यायाम हेतु ओपन जिम का निर्माण किये जाने हेतु 99.44 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 59.66 लाख रुपए, जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर की तहसील यमकेश्वर क्षेत्रान्तर्गत जानकी पुल से चौरासी कुटिया तक सम्पर्क मार्ग को बीटल्स स्ट्रीट के रूप में विकसित किए जाने हेतु 85.74 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 51.44 लाख रुपए तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में ग्राम उच्छैदी नन्दा मंदिर से खोली बन तक पैदल मार्ग का निर्माण किए जाने हेतु 81.43 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 48.85 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के ग्राम पंचायत डुंगरीफर्तयाल में शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण किए जाने हेतु 75.00 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 45.00 लाख रुपए, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट की सरयू वैली एवं शामा क्षेत्र के अन्तर्गत विद्युत सब स्टेशन की स्थापना किए जाने हेतु 5.00 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 2.00 करोड़ रुपए, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में मां पूर्णागिरि धाम में सेलागाड गांव में इण्टरलॉकिंग टाईल्स का कार्य किए जाने हेतु 19.68 लाख रुपए तथा जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकाण्डा ब्लॉक के ग्राम सभा कैडागांव के कैडाकोट बुग स्थल तथा धारी के मौनीबाग आश्रम में एक-एक धर्मशाला बनाए जाने हेतु 87.95 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 52.77 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के गोल्डन कार्ड के सुचारू संचालनलम्बित देयकों के भुगतान हेतु 75.00 करोड़ रुपए की धनराशि राज्य बजट से स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ग्रामीण निर्माण विभाग के अन्तर्गत राज्य योजनान्तर्गतमुख्यमंत्री घोषणानाबार्ड योजनान्तर्गतविभिन्न सडक एवं ट्रेस पुल का निर्माण किए जाने हेतु प्रथम किश्त में 137.60 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है, जिसके अन्तर्गत जनपद चमोली के विकासखण्ड नन्दानगर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोखमल्ला हेतु अनु. जाति बस्ती बगड गधेरे में पैदल पुलिया का निर्माण किए जाने हेतु प्रथम किश्त में 47.03 लाख रुपए, ग्रामीण मोटर मार्ग देवाल के मुन्दोली वाण मोटर मार्ग के वाण से भराण गांव मोटर मार्ग का सतह पुनर्लेपन एवं सुधारीकरण किये जाने हेतु प्रथम किश्त में 43.36 लाख रुपए तथा जनपद पौडी गढ़वाल के विकासखण्ड यमकेश्वर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सीला में सतेड (खासन) नदी पर बनसारी गांव के पास 30 मीटर स्पान स्टील ट्रस पैदल पुत्र का निर्माण किये जाने हेतु प्रथम किश्त में 47.21 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।

डीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिदादी टाउनशिप: कुमारस्वामी की सरकार और पुलिस को दो टूक चेतावनी

बेंगलुरु, 13 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को प्रस्तावित 'बिदादी टाउनशिप परियोजना' के खिलाफ चल रहे आंदोलन...

BIT Sindri को यूनिटरी यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

रांची : रांची में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीआईटी सिंदरी को यूनिटरी यूनिवर्सिटी के रूप...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

झारखंड : गैस टैंकर हटाने में देरी के बीच बेकाबू ट्रेलर ने दो कारों को मारी टक्कर, कई लोगों की जान बची

रांची, 11 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित खतरनाक चुटूपालू घाटी में...

जमशेदपुर : राहुल बच्चा हत्याकांड में मुख्य आरोपी विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव बिरसानगर से गिरफ्तार, पूछताछ में जुर्म कबूला

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास 8 जुलाई की शाम हुए चर्चित राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत