Palamu Mysterious Disease: एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत के बाद 7वें मरीज ने रिम्स जाने से किया इनकार, सदर अस्पताल में भर्ती

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

पलामू : रिम्स अस्पताल का ऐसा खौफ कि परिवार में बचे आखिरी सदस्य ने उस अस्पताल में इलाज कराने से इनकार कर दिया। आखिरकार विधायक शशि भूषण मेहता की पहल पर उसे पलामू सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

आलम यह कि झारखंड का स्वास्थ्य विभाग अभी तक बीमारी की वजह की खोजबीन में जुटा हुआ है। यह बताया गया था कि मिलावटी सरसों तेल से संभवत: यह बीमारी हुई।

जानकारी के अनुसार, परिवार के छह सदस्यों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इन घटनाओं के बाद सातवें सदस्य के मन में रिम्स को लेकर गहरा भय बैठ गया, जिसके कारण वह वहां भर्ती होने के लिए तैयार नहीं था।

मामले की जानकारी मिलने पर विधायक शशि भूषण मेहता स्वयं मरीज से मिलने पहुंचे। उन्होंने काफी समझाने-बुझाने के बाद उसे पलामू सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

विधायक ने बताया कि उन्होंने अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विमलेश सिंह से संपर्क कर मरीज के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई, जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम गठित कर उसका उपचार शुरू किया गया।

शशि भूषण मेहता ने बताया कि मरीज के शरीर में लगातार खून की कमी हो रही है। उसकी स्थिति को देखते हुए उन्होंने स्वयं भी रक्तदान किया है, ताकि समय पर इलाज जारी रखा जा सके।

इस दौरान विधायक ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के छह लोगों की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई, लेकिन अब तक न तो सरकार और न ही जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने पलामू के उपायुक्त और झारखंड सरकार से मांग की कि परिवार के जीवित बचे सदस्य को तत्काल आर्थिक सहायता, बेहतर चिकित्सा सुविधा और हरसंभव सरकारी सहयोग उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर बीमारी के वास्तविक कारणों का पता लगाने की भी मांग की।

हास्यास्पद यह है कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में असहाय दिख रहा है। एक ही परिवार के छह लोगाें की माैत के बाद भी तंद्रा नहीं टूटी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिदादी टाउनशिप: कुमारस्वामी की सरकार और पुलिस को दो टूक चेतावनी

बेंगलुरु, 13 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को प्रस्तावित 'बिदादी टाउनशिप परियोजना' के खिलाफ चल रहे आंदोलन...

BIT Sindri को यूनिटरी यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

रांची : रांची में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीआईटी सिंदरी को यूनिटरी यूनिवर्सिटी के रूप...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

कांड्रा पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण अभियान, लोगों से यातायात नियमों के पालन की अपील

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार...

करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में एसआईटी ने बार मैनेजर सहित तीन को किया गिरफ्तार, घातक हथियार बरामद

जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच में जमशेदपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत