September 2, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
खेल

दुरंड कप 2026 के लिए जमशेदपुर एफसी की कमान संभालेंगे कैजाद अंबापरदीवाला

दुरंड कप 2026 के लिए जमशेदपुर एफसी की कमान संभालेंगे कैजाद अंबापरदीवाला

जमशेदपुर: जमशेदपुर एफसी ने 135वें डूरंड कप 2026 के लिए अपने अभियान की कमान कैज़ाद अंबापार्डीवाला को सौंप दी है। क्लब ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि युवा खिलाड़ियों के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले कैज़ाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में ‘मेन ऑफ स्टील’ के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कैज़ाद अंबापार्डीवाला लंबे समय से जमशेदपुर एफसी की युवा विकास प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उनके नेतृत्व में क्लब की जूनियर टीमों ने लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सीनियर टीम तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है।

डूरंड कप 2026 के लिए जमशेदपुर एफसी की टीम में अनुभवी भारतीय सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ क्लब की युवा अकादमी के उभरते हुए फुटबॉलरों को भी मौका दिया गया है। क्लब का मानना है कि यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए अपनी प्रतिभा साबित करने का बेहतरीन मंच होगा और इससे युवा टीम से सीनियर टीम तक खिलाड़ियों के विकास की प्रक्रिया और मजबूत होगी।

135वें डूरंड कप में जमशेदपुर एफसी को ग्रुप-सी में श्रीलंका के डिफेंडर्स एफसी, स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली और इंडियन एयर फोर्स फुटबॉल टीम के साथ रखा गया है। टीम अपने सभी ग्रुप मुकाबले रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेलेगी।

जमशेदपुर एफसी अपने अभियान की शुरुआत 26 जुलाई को डिफेंडर्स एफसी के खिलाफ करेगी। इसके बाद 4 अगस्त को स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली और 13 अगस्त को इंडियन एयर फोर्स फुटबॉल टीम से मुकाबला होगा।

जमशेदपुर एफसी के सीईओ मुकुल चौधरी ने कहा कि डूरंड कप खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता दिखाने का शानदार अवसर है। उन्होंने कैज़ाद अंबापार्डीवाला पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का यह संतुलित संयोजन क्लब के भविष्य को मजबूत करने के साथ-साथ टीम को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने में भी मदद करेगा।

वहीं, नई जिम्मेदारी मिलने पर कैज़ाद अंबापार्डीवाला ने कहा कि डूरंड कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जमशेदपुर एफसी का नेतृत्व करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि टीम ने प्री-सीजन में कड़ी मेहनत की है और सभी खिलाड़ी चुनौती के लिए तैयार हैं। उनका लक्ष्य क्लब का गौरव बढ़ाना, सकारात्मक फुटबॉल खेलना और इस अवसर का भरपूर लाभ उठाना है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading