September 2, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
खेल

‘हर फैन की तरह मेरा भी दिल टूटा है,’ मेसी के संन्यास पर भावुक हुए सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

‘हर फैन की तरह मेरा भी दिल टूटा है,’ मेसी के संन्यास पर भावुक हुए सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व के महानतम फुटबॉलर में शुमार लियोनेल मेसी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा करते हुए सभी को चौंका दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा इससे बेहद मायूस हैं। सीएम ने बताया कि हर फैन की तरह उनका भी दिल भी टूटा है।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एक युग का अंत। लियो, आपके हर जादुई पल के लिए शुक्रिया। आपको खेलते हुए देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। आज हर फैन की तरह मेरा भी दिल टूटा है और मुझे पता है कि मेरा पूरा परिवार भी ऐसा ही महसूस करेगा। हमेशा के लिए गोट (सर्वकालिक महान)।”

वहीं, फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने अर्जेंटीना के इस 39 वर्षीय खिलाड़ी की उपलब्धियों, प्रतिभा और दुनिया भर के खेल पर उनके गहरे असर की तारीफ करते हुए ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, “शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए लियोनेल मेसी को बधाई, जिन्होंने लाखों लोगों को प्रेरित किया और इस खूबसूरत खेल को नई पहचान दी। 2022 में फीफा वर्ल्ड कप विजेता, अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने और गोल करने वाले खिलाड़ी, साथ ही इतिहास में सबसे ज्यादा फीफा वर्ल्ड कप मैच खेलने का रिकॉर्ड रखने वाले खिलाड़ी – आपके जादुई टैलेंट और विनम्रता को हमेशा याद रखा जाएगा। अर्जेंटीना की जर्सी पहनकर दी गई हर यादगार याद और दुनिया भर के फैंस को एक साथ लाने के लिए धन्यवाद। मैं आपको अगले सफर के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।”

मेसी ने अपने देश के लिए रिकॉर्ड 207 मैच खेले और 125 गोल किए। उनके अंतरराष्ट्रीय सफर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 की खिताबी जीत और दो कोपा अमेरिका खिताब शामिल हैं।

2005 में सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद, मेसी अर्जेंटीना के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले और सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने। वर्ल्ड कप जीतने की उनकी लंबी कोशिश 2022 में कतर में पूरी हुई, और उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच 2026 वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन के हाथों अर्जेंटीना की हार के साथ हुआ।

अर्जेंटीना के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अब नेशनल टीम के साथ दो दशक लंबे अध्याय को समाप्त कर दिया है। हालांकि, इंटर मियामी के साथ अपना क्लब करियर जारी रखेंगे।

–आईएएनएस

आरएसजी

  • IANS is a prominent private Indian news agency. It provides news services to media organizations.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading