हिमांशु सिंह हत्याकांड: डीडी बार मालिक नीरज सिंह समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, अब तक 12 गिरफ्त में ; मुख्य आरोपी बोदरा ने किया सरेंडर

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर : जमशेदपुर के चर्चित करनी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं, मुख्य आरोपी विश्वजीत मंडल उर्फ बोदरा ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसके बाद पुलिस अब उससे पूछताछ के लिए रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।

मामले की जांच कर रही पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने बुधवार को डीडी बार के मालिक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को शहर लाकर न्यायालय में पेश किया। उनके साथ दो अन्य आरोपियों सुदर्शन मंडल उर्फ लल्टू और राजेश मंडल को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एसएसपी ने बताया कि सुदर्शन मंडल और राजेश मंडल को ओडिशा के रायरंगपुर से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। हालांकि, सुरक्षा कारणों से पुलिस ने नीरज सिंह को मीडिया के सामने पेश नहीं किया।

अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, मामले के मुख्य आरोपी विश्वजीत मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को जमशेदपुर सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अब पुलिस उसके रिमांड के लिए अदालत में आवेदन करेगी ताकि हत्या की साजिश, वारदात की पूरी प्लानिंग, हथियारों की व्यवस्था और अन्य सहयोगियों की भूमिका का खुलासा किया जा सके।

27 जून की रात हुई थी सनसनीखेज हत्या

गौरतलब है कि 27 जून की रात बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के बाहर करनी सेना नेता हिमांशु सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल बन गया था और पुलिस ने विशेष जांच अभियान शुरू किया था। शुरुआती जांच में कई संदिग्धों की पहचान की गई, जिसके बाद लगातार छापेमारी कर एक-एक कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में अभी भी कुछ संदिग्धों की तलाश जारी है। जांच टीम विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद हत्याकांड की पूरी साजिश और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका का खुलासा होने की संभावना है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सनातन धर्म को बचाना है तो जनसांख्यिकीय बदलाव को रोकना होगा : पूर्व डीजीपी वैद

जम्मू, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा है कि भारत को अगर अपनी संस्कृति बचानी है तो जनसांख्यिकीय बदलाव...

Jamshedpur News: फिक्की और सिंहभूम चैंबर ने शारजाह सरकार के साथ कराई बिजनेस मीटिंग, UAE में निवेश और व्यापार विस्तार के खुले नए अवसर

जमशेदपुर: कोल्हान के उद्योगों और कारोबार को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

Chakulia News: जंगली हाथियों का फिर हमला, बालाजी साबुन फैक्ट्री की दीवार तोड़कर मचाया उत्पात, दो साल में करोड़ों का नुकसान

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर रात हाथियों...

Jharkhand Weather Update: जमशेदपुर-रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश के आसार, अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी

जमशेदपुर/रांची: झारखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जमशेदपुर और राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को झमाझम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत