August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

कांड्रा पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण अभियान, लोगों से यातायात नियमों के पालन की अपील

कांड्रा पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण अभियान, लोगों से यातायात नियमों के पालन की अपील

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मु ने किया।

अभियान के दौरान कांड्रा बाजार क्षेत्र में पुलिस टीम ने स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि सड़क पर अवैध रूप से वाहन पार्क न करें, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें, शराब पीकर वाहन चलाने से बचें तथा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग बिल्कुल न करें।

पुलिस ने सड़क सुरक्षा के साथ-साथ अपराध नियंत्रण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मु ने कहा कि क्षेत्र में यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल कांड्रा थाना को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इस जागरूकता अभियान में कांड्रा पुलिस के जवानों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में दुकानदार भी शामिल हुए। पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षित यातायात के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

कांड्रा पुलिस का कहना है स्थानीय लोगों के सहयोग के बगैर कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading