August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Jamshedpur Crime: बागबेड़ा मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

Jamshedpur Crime: बागबेड़ा मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

जमशेदपुर : शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में जानलेवा मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की विशेष छापेमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी है।

इस संबंध में बागबेड़ा थाना में कांड संख्या 50/26, दिनांक 30 जून के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला कीताडीह ग्वालापट्टी निवासी तेज नारायण तिवारी की लिखित शिकायत पर दर्ज हुआ था।

शिकायत के अनुसार, उनके पुत्र पंकज तिवारी और उसके मित्र सचिन यादव पर रवि यादव, राज मिश्रा तथा 8 से 10 अन्य लोगों ने मिलकर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। मारपीट में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए 12 जुलाई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कीताडीह ग्वालापट्टी निवासी रवि यादव (24), हरहरगुट्टू बड़ा तालाब निवासी रजनीश कुमार सिंह (23) और सुंदरनगर के किंडा मोहल्ला निवासी मोहित सिंह (21) के रूप में हुई है। तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading