August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

टाटानगर-सहरसा-कटिहार के बीच सीधी ट्रेन चलाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

टाटानगर-सहरसा-कटिहार के बीच सीधी ट्रेन चलाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर राउरकेला-टाटानगर-किऊल-मानसी-सहरसा-पूर्णिया-कटिहार के बीच सीधी नई रेल सेवा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने ट्रेन संख्या 28181/28182 के मार्ग में बदलाव और विस्तार का भी प्रस्ताव रखा है।

विधायक ने अपने पत्र में टाटानगर-सहरसा रेल सेवा समिति, आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां की ओर से उठाई गई जनहित की मांगों का उल्लेख किया है।

उन्होंने कहा कि कोसी और सीमांचल क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रमिक, विद्यार्थी, व्यापारी और नौकरीपेशा लोग रोजगार, शिक्षा, इलाज और कारोबार के सिलसिले में टाटानगर, राउरकेला, चक्रधरपुर सहित झारखंड और ओडिशा के औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित रूप से आते-जाते हैं।

यात्रियों को कई बार बदलनी पड़ती है ट्रेन

वर्तमान में इन क्षेत्रों के बीच सीधी रेल सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को यात्रा के दौरान कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, विद्यार्थियों और श्रमिकों को विशेष परेशानी होती है। विधायक ने इस समस्या के समाधान के लिए राउरकेला-टाटानगर-किऊल-मानसी-सहरसा-पूर्णिया-कटिहार मार्ग पर दैनिक सीधी ट्रेन चलाने का आग्रह किया है।

28181/28182 के रूट में बदलाव का सुझाव

पूर्णिमा साहू ने रेलवे संसाधनों और उपलब्ध रेक के बेहतर इस्तेमाल के लिए ट्रेन संख्या 28181/28182 को टाटानगर की जगह राउरकेला से शुरू और समाप्त करने पर विचार करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि नई ट्रेन की मंजूरी और परिचालन होने तक 28181/28182 का मानसी के बाद सप्ताह में कुछ दिनों के लिए सहरसा-मधेपुरा-पूर्णिया-कटिहार मार्ग से संचालन किया जा सकता है।

मखाना कारोबार को भी मिलेगा बढ़ावा

विधायक के अनुसार, इस सीधी रेल सेवा के शुरू होने से कोसी-सीमांचल और जमशेदपुर-राउरकेला औद्योगिक क्षेत्र के बीच आवागमन आसान होगा। इससे मखाना समेत विभिन्न कृषि उत्पादों के व्यापार और विपणन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यात्री सुविधा के साथ रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि हो सकती है।

पूर्णिमा साहू ने रेल मंत्री से प्रस्ताव पर जनहित और व्यावसायिक दृष्टिकोण से सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सीधी रेल सेवा शुरू होने से झारखंड, ओडिशा और बिहार के बीच आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक संपर्क और मजबूत होगा।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading