राम मंदिर चढ़ावा मामला: विपक्ष ने एसआईटी जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

नई दिल्‍ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विपक्षी दलों ने एसआईटी की जांच पर तीखी प्रतिक्रिया दी। जहां कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण मामले पर सरकार की आलोचना की, वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मांग की है कि जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “मंदिरों से चढ़ावा चोरी करना और मुसलमानों के साथ सीनाजोरी करना, इन सभी मामलों को दबाने के लिए मुसलमानों पर बुलडोजर चलाना, उन्हें लाठियों से पीटना, डंडे बरसाना, नफरत फैलाना और अपनी सभी नाकामियों व कमियों को छिपाना, यही सब हो रहा है।”

उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा कि एसआईटी कहां है, वह तो एसईटी है, उसका कोई कानूनी महत्‍व नहीं है। ट्रस्‍ट ने एफआईआर की है, सरकार ने नहीं।

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर चंपत राय के स्पष्टीकरण पर प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि यह बहुत बड़ा मामला है, इसमें चोरी के साथ ही देश के करोड़ों लोगों की आस्‍था के साथ खिलवाड़ हुआ है। कोई व्‍यक्ति कितना गुनहगार है और इस अपराध में कितना साझेदार है, यह सब जांच का विषय है। एसआईटी का गठन जांच के लिए किया गया, लेकिन इससे पहले ही ट्रस्‍ट को भंग कर देना चाहिए था। ट्रस्‍ट के सभी सदस्‍यों को रामलला परिसर से बाहर कर देना चाहिए था।

उन्‍होंने कहा कि अभी तक केवल परीक्षा का प्रश्‍नपत्र लीक होता था, लेकिन अब एसआईटी की गोपनीय रिपोर्ट लीक हो रही है। इस सबका केवल एक ही रास्‍ता बचा है कि जांच सुप्रीम कोर्ट की गठित टीम की निगरानी में हो।

झारखंड में कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने राम मंदिर विवाद में कहा कि कोई चोर नहीं कहता कि उसने चोरी की है। एसआईटी जांच चोरों को बचाने के लिए है, इस प्रकरण की न्‍यायिक उच्‍चस्‍तरीय जांच होनी चाहिए।

चढ़ावा चोरी मामले में तीन आरोपियों की पुलिस रिमांड को लेकर उन्‍होंने कहा कि आरोपियों की वीडियो रिकार्ड होनी चाहिए और सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि जनता जान सके कि वह क्‍या बोल रहे हैं। किसका नाम बता रहा है और किस पर उंगली उठा रहा है। जनता को पता होना चाहिए कि इसका मास्‍टरमाइंड कौन है।

एएसएचडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सनातन धर्म को बचाना है तो जनसांख्यिकीय बदलाव को रोकना होगा : पूर्व डीजीपी वैद

जम्मू, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा है कि भारत को अगर अपनी संस्कृति बचानी है तो जनसांख्यिकीय बदलाव...

Jamshedpur News: फिक्की और सिंहभूम चैंबर ने शारजाह सरकार के साथ कराई बिजनेस मीटिंग, UAE में निवेश और व्यापार विस्तार के खुले नए अवसर

जमशेदपुर: कोल्हान के उद्योगों और कारोबार को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

BIT मेसरा प्लेसमेंट 2026: कुशाग्र को ₹1.40 करोड़ और अंकित को ₹1.09 करोड़ का पैकेज, LinkedIn में मिली नौकरी

** रांची निवासी कुशाग्र सहाय के पिता सीसीएल में कार्यरत, माता गृहिणी ** पलामू निवासी अंकित कुमार के पिता पलामू एसपी कार्यालय में फैसिलिटी मैनेजर रांची:...

Seraikela NH-220 Accident: हाइवा-ट्रेलर की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, दो चालकों की जिंदा जलकर मौत, दो घायल

-एनएच-220 पर आधी रात को हुआ दर्दनाक हादसा -पीछे आ रहे दो ट्रेलर भी भिड़े, दो चालक घायल -ग्रामीणों ने फोरलेन निर्माण और सुरक्षा उपायों की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत