September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मुसाबनी में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा मैजिक से 312 बोतल विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

मुसाबनी में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा मैजिक से 312 बोतल विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

जमशेदपुर/मुसाबनी : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक टाटा मैजिक वाहन को जब्त किया गया, जबकि वाहन चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वाहन मालिक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीण एसपी शुभम खंडवाल ने गुरुवार को बताया कि 8 जुलाई की देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि लाल रंग की एक टाटा मैजिक से अवैध शराब की खेप मुसाबनी क्षेत्र में खपाने के लिए लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मुसाबनी थाना पुलिस ने जादूगोड़ा-मुसाबनी मुख्य मार्ग पर एचसीएल कंपनी के प्रशिक्षण भवन के सामने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान संदिग्ध टाटा मैजिक (रजिस्ट्रेशन संख्या JH05BN2155) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से 25 कार्टन में पैक 300 बोतल किंगफिशर बीयर तथा एक कार्टन में 12 बोतल 8 पीएम प्रीमियम ब्लैक एलीट व्हिस्की बरामद हुई। पुलिस ने कुल 312 बोतल विदेशी शराब जब्त कर वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार चालक जानूम सिंह सुंडी (25 वर्ष) और खलासी सोमा पूर्ति (30 वर्ष) ने बताया कि शराब की खेप जादूगोड़ा के माटीगोड़ा स्थित शराब दुकान से लेकर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्थित बुधराम बेसरा के घर पहुंचाई जानी थी, जहां इसकी अवैध बिक्री की योजना थी। जांच में यह भी सामने आया कि जब्त टाटा मैजिक वाहन भी बुधराम बेसरा के नाम पर पंजीकृत है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वाहन मालिक बुधराम बेसरा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में मुसाबनी थाना कांड संख्या 23/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 274, 275 तथा आबकारी अधिनियम की धारा 47(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि अवैध शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच जारी है और इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading