SAIL की खदानों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस विवाद: CGIT में प्रबंधन नहीं हुआ पेश, 6 अगस्त को अगली सुनवाई

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

गुवा/धनबाद : सेल की खदानों में बायोमेट्रिक अटेंडेस विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कर्मचारी यूनियन और प्रबंधन दोनों अपने-अपने स्टैंड पर कायम हैं।

सेल की किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा और चिड़िया खदानों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (BAMS) लागू करने को लेकर चल रहे विवाद में धनबाद स्थित सीजीआईटी कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सेल प्रबंधन की ओर से कोई अधिकृत प्रतिनिधि या अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुआ, जिसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 6 अगस्त 2026 निर्धारित की है।

सेल की किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा और चिड़िया खदानों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (BAMS) लागू करने के मुद्दे पर धनबाद स्थित केंद्रीय औद्योगिक न्यायाधिकरण (CGIT) में लंबित मामले की सुनवाई मंगलवार, 8 जुलाई 2026 को हुई।

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, किरीबुरू के महामंत्री राजेंद्र सिंधिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस तिथि पर सेल प्रबंधन को अपना काउंटर दाखिल करना था। हालांकि, यूनियन के अनुसार प्रबंधन की ओर से न तो कोई अधिकृत अधिकारी और न ही अधिकृत अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित हुआ।

यूनियन की ओर से अधिवक्ता सोमेन्द्र नाथ घोष ने न्यायालय को बताया कि जिस अधिवक्ता ने प्रबंधन का पक्ष रखने का प्रयास किया, उन्हें इस मामले में विधिवत अधिकृत नहीं किया गया था। इसके बाद न्यायालय ने प्रबंधन को काउंटर दाखिल करने में असफल मानते हुए अगली सुनवाई की तिथि 6 अगस्त 2026 तय कर दी।

यूनियन का कहना है कि यदि अगली सुनवाई पर भी प्रबंधन की ओर से आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो न्यायालय कानूनी कदम उठा सकता है। यूनियन ने यह भी कहा कि मामला औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 की धारा 33 से जुड़ा है, जिसके तहत किसी विवाद के लंबित रहने के दौरान सेवा शर्तों में एकतरफा बदलाव नहीं किया जा सकता।

संयुक्त यूनियनों ने स्पष्ट किया कि वे बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के विरोध में नहीं हैं। उनका कहना है कि BAMS को लागू करने से पहले कानून और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप आवश्यक संशोधन किए जाने चाहिए। फिलहाल, इस मामले में अगली सुनवाई 6 अगस्त 2026 को होने वाली है, जिस पर श्रमिकों और प्रबंधन दोनों की निगाहें टिकी हुई हैं।

अब 6 अगस्त को ही सुनवाई के बाद तय होगा कि निर्णय किसके पक्ष में आता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भारत हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता का प्राथमिक गारंटर है: रक्षा मंत्री

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता का प्राथमिक गारंटर है।...

दुरंड कप 2026 के लिए जमशेदपुर एफसी की कमान संभालेंगे कैजाद अंबापरदीवाला

जमशेदपुर: जमशेदपुर एफसी ने 135वें डूरंड कप 2026 के लिए अपने अभियान की कमान कैज़ाद अंबापार्डीवाला को सौंप दी है। क्लब ने आधिकारिक रूप...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

गम्हरिया के आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस में स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव सम्पन्न, तनुजा प्रधान बनीं कप्तान

गम्हरिया: विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित आवर क्लासेज...

आदित्यपुर में बंद मकान से 4.20 लाख की चोरी, पुणे गए परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने उड़ा लिए जेवर और नकदी

परिवार के साथ अपनी बेटी से मिलने पुणे गए हैं बिपिन कुमार झा आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित जनता रो हाउस कॉलोनी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत