September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

IDTR Jamshedpur में 16 अगस्त से शुरू होगा मुफ्त आवासीय स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण, GRSE में मिलेगा प्लेसमेंट का अवसर

IDTR Jamshedpur में 16 अगस्त से शुरू होगा मुफ्त आवासीय स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण, GRSE में मिलेगा प्लेसमेंट का अवसर

गम्हरिया: औद्योगिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईडीटीआर), जमशेदपुर में युवाओं के लिए निःशुल्क आवासीय शॉर्ट टर्म स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत आगामी 16 अगस्त से की जाएगी। दो से तीन माह की अवधि वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर उन्हें उद्योगों में रोजगार उपलब्ध कराना है।

इस संबंध में आईडीटीआर में आयोजित टीआरसीएससी (Technology Resource Communication and Service Centre) एवं आईडीटीआर की संयुक्त योजना बैठक में संस्थान के महाप्रबंधक रविन्द्र कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) और टीआरसीएससी के बीच हुए एमओयू के तहत समाज के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल में आईडीटीआर प्रशिक्षण साझेदार (Training Partner) की भूमिका निभाएगा।

महाप्रबंधक ने बताया कि प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद प्रशिक्षुओं को एल एंड टी (L&T) के माध्यम से जीआरएसई में प्लेसमेंट का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार हासिल करने में मदद मिलेगी।

बैठक में टीआरसीएससी के सचिव मानस कुमार दास ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए जल्द ही प्रशिक्षुओं के पंजीकरण और मोबिलाइजेशन का अभियान शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 10वीं पास सभी वर्गों के ऐसे युवा आवेदन कर सकेंगे, जिनकी आयु 20 से 28 वर्ष के बीच है।

आईडीटीआर के एचओडी (मार्केटिंग एवं एडमिन) अंजन कुंडु ने मोबिलाइजेशन टीम को पंचायत स्तर से जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं तक इस योजना की जानकारी पहुंचाना जरूरी है, ताकि पात्र अभ्यर्थी इसका लाभ उठाकर रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

बैठक में संस्थान के अभियंता ज्योति रजक, मीडिया प्रभारी एवं कार्यक्रम समन्वयक पंकज कुमार, टीआरसीएससी के सलाहकार अवतार सिंह सहित दोनों संस्थाओं के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading