September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर DD बार हत्याकांड: फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश, कोल्हान DIG ने जांच की समीक्षा की

जमशेदपुर DD बार हत्याकांड: फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश, कोल्हान DIG ने जांच की समीक्षा की

जमशेदपुर : कोल्हान क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) ने गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के समीप हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच की प्रगति की समीक्षा करते हुए फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में अब तक की जांच, तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के संकलन तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चल रही कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई।

गौरतलब है कि 27 जून को बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के पास हिमांशु सिंह पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।

समीक्षा के दौरान DIG ने जांच टीम को वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर केस को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक साक्ष्य का विधिवत दस्तावेजीकरण किया जाए ताकि न्यायिक प्रक्रिया में जांच मजबूत साबित हो सके। साथ ही जांच निष्पक्ष और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी करने पर विशेष बल दिया।

DIG ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान और तेज करने का निर्देश भी दिया। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सभी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर मामले की जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading