September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

Saraikela Cyber Fraud: गम्हरिया में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, फर्जी सिम और दर्जनों मोबाइल बरामद

Saraikela Cyber Fraud: गम्हरिया में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, फर्जी सिम और दर्जनों मोबाइल बरामद

गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां): गम्हरिया थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर शिवनारायणपुर स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी कर पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। मौके से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, वाई-फाई राउटर, फर्जी सिम कार्ड और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलशन कुमार, सुमित कुमार और ताहिर खान के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में तीनों के बिहार निवासी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑनलाइन गेमिंग और अन्य डिजिटल माध्यमों का झांसा देकर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों पिछले करीब एक वर्ष से शिवनारायणपुर में शशि सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे। मकान मालिक को उन्होंने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर कमरा किराए पर लिया था।

हालांकि, घर में लगातार संदिग्ध युवकों का आना-जाना और उनकी गतिविधियों के कारण आसपास के लोगों को उन पर शक होने लगा था।

गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान पर छापा मारा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिस ने ताला तोड़कर प्रवेश किया और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

तलाशी के दौरान भारी मात्रा में मोबाइल फोन, वाई-फाई राउटर, फर्जी सिम कार्ड और साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां इनके संभावित अंतरराज्यीय साइबर नेटवर्क, बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाने में लगी हैं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में साइबर ठगी से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

साइबर फ्रॉड को लेकर सरकार की ओर से भी रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन घटनाएं रुक नहीं रही हैं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading