September 2, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित बस ने दो बाइक को रौंदा, यात्रियों को आई चोट

जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित बस ने दो बाइक को रौंदा, यात्रियों को आई चोट

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टाटा से भागलपुर जा रही यात्री बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि मानगो चौक के पास बस का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस पारडीह रोड की ओर बढ़ते हुए सिंधी होटल के पास सड़क किनारे खड़ी दो मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि दुर्घटना के दौरान बस की चपेट में कोई राहगीर या अन्य व्यक्ति नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आने की सूचना है। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

ब्रेक फेल होने के बाद बस हुई अनियंत्रित

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शंकर पार्वती यात्री बस मानगो बस स्टैंड से खुलने के बाद मानगो चौक होते हुए डिमना चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान मानगो चौक के समीप अचानक बस में तकनीकी खराबी आ गई और चालक को वाहन नियंत्रित करने में परेशानी हुई।

बस अनियंत्रित होकर पारडीह रोड की तरफ मुड़ गई। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी दो बाइक बस के नीचे आ गईं। दुर्घटना के बाद दोनों मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हालत में बस के नीचे फंसी नजर आईं।

मौके पर पहुंची मानगो थाना पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर जुटी भीड़ को नियंत्रित किया और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने का प्रयास किया। हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा।

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा काफी भयावह था। उनका कहना है कि अगर उस समय सड़क पर अधिक भीड़ होती तो दुर्घटना में बड़ी जनहानि हो सकती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बस में ब्रेक फेल होने की बात के साथ-साथ तकनीकी खराबी के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading